Site icon Dainik Savera Times

चाओ लची ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री से भेंट की

Zhao Leji met with the Prime Minister of Thailand

Zhao Leji met with the Prime Minister of Thailand

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची ने 20 जुलाई को पेइचिंग में थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की।

इस मौके पर चाओ लची ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-थाईलैंड संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई में प्रधानमंत्री अनुतिन के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के बेहतर भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार की। चीन थाईलैंड के साथ नेताओं की अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करने के साथ ही व्यवहारिक सहयोग का विस्तार करना चाहता है। इसके साथ चीन थाईलैंड के साथ विधायी सहयोग और अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है, ताकि चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय का विकास बढ़ सके।

वहीं, अनुतिन ने कहा कि थाईलैंड और चीन आपसी सम्मान और आपसी विश्वास करने वाले अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती गहरी है। थाईलैंड एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ आपसी लाभ वाला सहयोग व विधायी आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है, ताकि थाईलैंड-चीन संबंधों में ज्यादा उपलब्धियां हासिल हो सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version