Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाओ लची ने बोआओ में विदेशी मेहमानों से मुलाकात की

March 26, 2026

चाओ लची ने बोआओ में विदेशी मेहमानों से मुलाकात की

चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने 25 मार्च की सुबह दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के बोआओ में अलग-अलग मुलाकातों में अज़रबैजान की राष्ट्रीय असेंबली की अध्यक्ष साहिबा गफ़ारोवा और कजाखस्तान के प्रथम उप प्रधानमंत्री रोमन स्कलियार से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में उन्होंने बोआओ एशिया मंच के बोर्ड सदस्यों और वरिष्ठ सलाहकारों के साथ समूह बैठक भी की।

अज़रबैजान की राष्ट्रीय असेंबली की अध्यक्ष गफ़ारोवा से मुलाकात के दौरान चाओ लची ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के नेतृत्व में चीन-अज़रबैजान संबंध उच्च गुणवत्ता वाले बहुआयामी विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चीन अज़रबैजान के साथ सहयोग को और मजबूत करना चाहता है, ताकि “साझे भविष्य वाले मानव समुदाय” के निर्माण को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) अज़रबैजान की संसद के साथ आदान-प्रदान बढ़ाना चाहती है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को कानूनी आधार मिल सके।

वहीं, गफ़ारोवा ने कहा कि बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन ने संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया है। उन्होंने दोहराया कि अज़रबैजान “एक चीन नीति” पर कायम है और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।

कजाखस्तान के प्रथम उप प्रधानमंत्री स्कलियार के साथ मुलाकात में चाओ लची ने कहा कि चीन और कजाखस्तान मित्रवत पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच उच्च स्तर का आपसी विश्वास है। उन्होंने कहा कि चीन कजाखस्तान के साथ व्यावहारिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय समन्वय को और मजबूत करना चाहता है।

उधर, स्कलियार ने कहा कि कजाखस्तान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और कानून, व्यापार तथा ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है, ताकि द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो सकें।

दोपहर बाद बोआओ एशिया मंच के बोर्ड सदस्यों और वरिष्ठ सलाहकारों के साथ समूह बैठक में चाओ लची ने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर वैश्विक शासन से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना चाहता है और “साझे भविष्य वाले मानव समुदाय” के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

वहीं, फोरम के अध्यक्ष बान की-मून ने इस विचारधारा और संबंधित वैश्विक पहलों की सराहना की तथा मंच के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें