Site icon Dainik Savera Times

वर्ष 2022 में चीन के कृषि बीमा ने 50 खरब युआन जोखिम गारंटी दी

चीनी वित्त मंत्रालय द्वारा 7 फ़रवरी को जारी खबर के अनुसार वर्ष 2022 में चीन ने किसानों की आय को स्थिर बनाने, ग्रामीण पुनरुत्थान रणनीति का समर्थन देने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने व सेवा देने के लिये निरंतर रूप से कृषि बीमा को बढ़ावा दिया।

चीनी कृषि बीमा आंकड़ा व सूचना प्रणाली के अनुसार वर्ष 2022 में चीन के कृषि बीमा ने 16.7 करोड़ किसानों के लिये 54.6 खरब युवान की जोखिम गारंटी दी। कृषि बीमा किसानों का समर्थन देने, किसानों को लाभ देने, किसानों को समृद्ध बनाने और किसानों को शक्तिशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। कृषि बीमा प्रीमियम का पैमाना साल भर में 119.2 अरब युआन तक पहुंच गया, जिस में वर्ष 2021 की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। और दुनिया के सबसे बड़े कृषि बीमा प्रीमियम के रूप में चीन की स्थिति को भी मजबूत किया गया है। उनमें केंद्र सरकार ने कृषि बीमा प्रीमियम के लिए सब्सिडी में 43.453 अरब युआन आवंटित किए, जिस में वर्ष 2021 की अपेक्षा 30.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version