Site icon Dainik Savera Times

विदेशी निवेशकों के लिए चीन का आकर्षण बढ़ा

विदेशी निवेशकों की नज़र में चीन का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इस साल की पहली तिमाही में चीन आने वाले विदेशी लोगों की संख्या वर्ष 2023 की समान अवधि से तीन गुना से अधिक है। उनमें बड़ी संख्या में विदेशी कारोबारी चीन में व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं।

इस साल की पहली तिमाही में कैंटन मेले, पेइचिंग ऑटो शो और तरह तरह प्रदर्शनियों में तमाम विदेशी उद्यमों ने भाग लिया। विदेशी कंपनियों का मानना है कि चीन दुनिया के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है। चीन में उन्हें अधिक अवसर मिलेंगे।

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के प्रोत्साहन में चीन में उच्च तकनीक उद्योग का तेज़ विकास हो रहा है। इस साल की पहली तिमाही में चीन के कुल आकर्षित निवेश में उच्च तकनीक विनिर्माण में निवेश का अनुपात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक है। नव स्थापित विदेशी उद्यमों की संख्या 12,000 तक पहुंच गई, जिसकी वृद्धि दर 20.7 फीसदी है।

अमेरिका की प्रबंधन परामर्श सेवा कंपनी एटी किर्नी ने हाल में इस साल वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश विश्वास सूचकांक जारी किया। चीन का स्थान पिछले साल के 7वें से बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इससे चीन में निवेश करने की विदेशी कंपनियों की इच्छा ज़ाहिर हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version