Site icon Dainik Savera Times

चीन में खानपान की खपत अधिक

“क्या कोई खाली सीटें हैं?” “कब तक इंतजार करना होगा?” “पहले ऑर्डर करें?” एक सामान्य कामकाजी दिन की शाम को मैंने दोस्तों के साथ घर के आसपास एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए अपॉइंटमेंट लिया। हमने सोचा कि जल्दी पहुंच गये, तो खाली सीटें मिलेंगी। लेकिन हमें फिर भी सीटों के लिये इंतजार करना पड़ा। चीन में रेस्तरां में खाने के लिये सीटों का इंतजार करना आम बात हो गयी है। कुछ लोकप्रिय रेस्तरां या छुट्टियों में लोगों को कई घंटों तक सीटों का इंतजार करना होता है। उपभोग बढ़ने से आर्थिक विकास तेज होगा। रेस्तरां में सीटों का इंतजार करने की स्थिति से चीन के खानपान बाजार की जीवन शक्ति देखी गई। चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में चीन में खानपान की आय करीब 6 खरब 66 अरब अमेरिकी डॉलर रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से 7.9 प्रतिशत अधिक है। आर्थिक वृद्धि में उपभोग की योगदान दर 60.5 फीसदी तक पहुंची और इससे जीडीपी की वृद्धि में 3 प्रतिशत इजाफा हुआ।

अर्थशास्त्र में निवेश, उपभोग और निर्यात आर्थिक विकास के लिये तीन मुख्य प्रेरक शक्तियां हैं। निवेश और निर्यात की वृद्धि से शायद हमारे जीवन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ सकता, लेकिन उपभोग की बहाली हम गहराई से महसूस कर सकते हैं। लोकप्रिय रेस्तरां के सामने लंबी कतार दिखती है, बड़े सुपरमार्केट में भारी भीड़ है, सिनेमाघर और थिएटर में दर्शकों से भरा हुआ है और मशहूर पर्यटन स्थल में टिकट खरीदना मुश्किल है। उपभोग आर्थिक वृद्धि बढ़ाने का सबसे मुख्य कारण है। खानपान की खपत बढ़ाने और खानपान व्यवसाय के उच्च गुणवत्ता वाले विकास का समर्थन करने के लिये हाल में चीन ने कदम उठाया। चीन पर्यटन और खापान को साथ में बढ़ाएगा, डिजिटलीकरण से खानपान का विकास तेज करेगा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व आदान-प्रदान बढ़ाएगा। खानपान उपभोक्ता बाजार को लक्ष्य करते हुए चीन के विभिन्न क्षेत्रों ने रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया। पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय भोजन समारोह जून में शुरू हुआ।

करीब अस्सी कार्यक्रमों में उपभोक्ता पेइचिंग शैली के भोजन का अनुभव कर सकते हैं। क्वांगतोंग प्रांत में भोजन, पर्यटन, कला और संस्कृति से जुड़े सिलसिलेवार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं, शांगहाई में रात्रिजीवन उत्सव भी शुरू हो चुका है। देसी-विदेशी पर्यटक रात्रि उपभोग का खूब आनंद उठाएंगे। वहीं, स्वादिष्ट भोजन पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गया है। चीन के विभिन्न पर्यटन स्थलों और संग्रहालयों ने विशेष डिजाइन के आइसक्रीम और वास्तुकला के आकार के पेस्ट्री जैसे उत्पाद लांच किये। पारंपरिक सांस्कृतिक आकर्षण और आधुनिक डिजाइन से मिश्रित खाद्य पदार्थ अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके साथ, खानपान व्यवसाय का डिजिटल विकास भी तेज हो रहा है। एआई, वीआर, स्मार्ट ऑर्डरिंग, मानव रहित डिलीवरी और स्वचालित खाना पकाने आदि तकनीक से उपभोक्ताओं को सुविधा मिली और सेवा की क्षमता भी बढ़ी। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल चीन के खानपान उद्योग में डिजिटल इंटेलिजेंस का पैमाना करीब 16.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो वर्ष 2022 की तुलना में 42.9 प्रतिशत अधिक है।

20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेश में सुधार को समग्र तौर पर गहराने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ाने के बारे में निर्णय पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि वास्तविक अर्थव्यवस्था और डिजिटल अर्थव्यवस्था का गहन एकीकरण बढ़ाकर आधुनिक सेवा उद्योग का विकास तेज करना होगा। खानपान उद्योग आर्थिक विकास स्थिर बनाने, उपभोग का प्रोत्साहन करने, रोजगार बढ़ाने और नागरिकों को लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण उद्योग है, जो वास्तविक अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। इसके साथ, यह डिजिटल अर्थव्यवस्था और वास्तविक अर्थव्यवस्था के एकीकृत विकास का महत्वपूर्ण क्षेत्र भी है।
हाल के वर्षों में चीनी उपभोक्ता स्वादिष्ट खाना खाने के साथ साथ प्रदर्शनी, प्रोग्राम, कैम्पिंग और गेम्स का आनंद भी उठाते हैं। लंबे समय तक पेइचिंग में रह रही मिस वू ने कहा कि अब जीवन बेहतर होता जा रहा है। कई वर्ष पहले, चाहे लोग कितनी भी दूर क्यों न जाएं, उन्हें दोपहर और शाम को खाना खाने के लिये घर लौटना पड़ता था। अब, सुबह बाहर जाते हैं फिर रात को घर लौटते हैं, पूरे दिन में लोग बाहर घूमते हैं, इतना खुश है।

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version