Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का Chang’e-6 अंतरिक्षयान चंद्रमा की सुदूर सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर हुआ रवाना

June 4, 2024

चीन का Chang’e-6 अंतरिक्षयान चंद्रमा की सुदूर सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर हुआ रवाना

बींजिग: चीन का कहना है कि चंद्रमा के सुदूर हिस्से से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर एक अंतरिक्षयान चंद्र सतह से वापस पृथ्वी पर आने के लिए रवाना हो गया है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने कहा कि चांग ई-6 अंतरिक्षयान के ‘एसेंडर’ ने बींजिग के समयानुसार मंगलवार को सुबह उड़ान भरी और उसने चंद्रमा के पास पहले से निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया। इस अंतरिक्षयान को पिछले महीने प्रक्षेपित किया गया था और इसका ‘लैंडर’ रविवार को चंद्रमा की एक सुदूर सतह पर उतरा।

आपको बता दे कि दुनिया में यह काम पहली बार होगा,की जब कोई देश चीन के अंधेरे वाले हिस्से से सैंपल लेकर धरती पर वापस आएगा। हालांकि इस यान ने चांद पर जहां लैंड किया था वहां का तापमान माइनस में रहता है। वही अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्षयान ने योजना के तहत यान के ‘एसेंडर’ के अंदर रखे एक कंटेनर में नमूने एकत्रित किए। इस कंटेनर को एक ‘री-एंट्री कैप्सूल’ में रखा जाएगा जो 25 जून के आसपास चीन के आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र के रेगिस्तान में पृथ्वी पर उतरेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें