Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का उपभोग बाज़ार विश्व में शीर्ष स्थान पर

March 7, 2026

चीन का उपभोग बाज़ार विश्व में शीर्ष स्थान पर

China’s consumer market: चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 6 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्ण अधिवेशन के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में चीन का उपभोग बाज़ार विश्व में दूसरे स्थान पर बना रहा। इस दौरान देश में सामाजिक खुदरा बिक्री की कुल राशि क्रमशः 400 खरब युआन और 500 खरब युआन के आँकड़े को पार कर गई। मंत्री वांग ने बताया कि यदि क्रय शक्ति समानता के आधार पर देखा जाए, तो चीन का उपभोग बाज़ार वर्तमान में विश्व में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना की इस अवधि में चीन का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 13 हज़ार अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है। नागरिक उपभोग के क्षेत्र में कई नए रुझान सामने आए हैं। परंपरागत उपभोग पैटर्न, जहाँ पहले उपभोक्ता आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करते थे, अब उसकी दिशा श्रेष्ठ और उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं की ओर मुड़ रही है।

वांग वनथाओ ने आगे बताया कि अधिक हरित और स्मार्ट उत्पाद धीरे-धीरे लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। सेवा क्षेत्र में विशेष रूप से अनुभव-आधारित उपभोग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। आज उपभोक्ता विविध प्रकार के अनुभव प्राप्त करने के लिए, अपने शौक़ और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पसंद कर रहे हैं।

(साभार—चाइन मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें