
12 सितंबर को चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने “14वीं पंचवर्षीय योजना का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक श्रृंखला आयोजित की।
चीनी वित्त मंत्री लैन फुआन ने बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, राजकोषीय समष्टि-आर्थिक विनियमन अधिक सक्रिय और प्रभावी होगा, और राजकोषीय नीति आर्थिक परिदृश्यों के प्रति अपनी अनुकूलन क्षमता को और बढ़ाएगी। सक्रिय से अधिक सक्रिय होते हुए, राजकोषीय नीति रणनीतिक रूप से अधिक सक्रिय और सामरिक रूप से अधिक सटीक होगी, जो अर्थव्यवस्था के स्थिर और स्वस्थ विकास को समर्थन देने में एक प्रमुख शक्ति बन जाएगी।
एक ओर, अल्पकालिक उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए प्रतिचक्रीय समायोजन को मजबूत किया जाएगा। दूसरी ओर, मध्यम और दीर्घकालिक विकास शक्ति को बढ़ाने के लिए अंतर-चक्रीय समायोजन का समन्वय किया जाएगा। घरेलू मांग का विस्तार करने, नई-गुणवत्ता वाली उत्पादकता के विकास को बढ़ावा देने, एक सुचारू आर्थिक चक्र को बढ़ावा देने और प्रभावी गुणात्मक सुधार और उचित मात्रात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
पिछले चार वर्षों में, चीन की अर्थव्यवस्था ने 5.5% की औसत वृद्धि दर हासिल की है, और वैश्विक आर्थिक विकास में चीन की योगदान दर लगभग 30% रही है।
चीनी वित्त मंत्री लैन फुआन ने यह बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि(2021-2025) के दौरान, राष्ट्रीय राजकोषीय ध्यान लोगों की आजीविका पर अधिक स्पष्ट रूप से केंद्रित होगा, और चीन के आधुनिकीकरण के निर्माण की उपलब्धियों से सभी लोगों को अधिकाधिक समान रूप से लाभ मिलेगा।
लैन फुआन ने कहा कि लोगों की आजीविका हमेशा राष्ट्रीय राजकोषीय खातों की सबसे महत्वपूर्ण घटक रही है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, राष्ट्रीय आम बजट में शिक्षा के लिए 205 खरब युआन, सामाजिक गारंटी और रोजगार के लिए 196 खरब युआन, स्वास्थ्य सेवा के लिए 106 खरब युआन और आवास गारंटी के लिए 40 खरब युआन आवंटित किए गए। अन्य क्षेत्रों में खर्च को मिलाकर लोगों की आजीविका में कुल राजकोषीय निवेश लगभग 1000 खरब युआन तक पहुंचा।
इस वर्ष, राष्ट्रीय बजट में बाल देखभाल सब्सिडी के लिए 1 खरब युआन और निःशुल्क प्रीस्कूल शिक्षा के क्रमिक कार्यान्वयन के लिए 20 अरब युआन आवंटित किए गए हैं, जो लोगों की चिंताओं का सक्रिय रूप से समाधान करता है। यह कहा जा सकता है कि व्यस्त शहरों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अधिक और बेहतर आजीविका गारंटी का आनंद ले सकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...