Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

China का संस्कृति और पर्यटन उपभोक्ता बाजार हुआ गर्म

February 27, 2024

China का संस्कृति और पर्यटन उपभोक्ता बाजार हुआ गर्म

साल 2024 की शुरुआत के बाद से दो महीनों में, चीन के संस्कृति और पर्यटन उपभोक्ता बाजार की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो उपभोग के पीछे एक प्रमुख प्रेरक शक्ति बन गई है।

फरवरी में हाल ही में समाप्त हुई 8-दिवसीय चीनी पारंपरिक वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, 2.311 अरब लोगों ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इन यात्राओं के पीछे प्राथमिक प्रेरणा प्रियजनों से मिलना और यात्राएँ करना था।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने डेटा जारी किया है, जिससे पता चलता है कि वसंत महोत्सव की छुट्टियों में प्रभावशाली यात्रा-संबंधी मेट्रिक्स और समग्र व्यय मील के पत्थर देखे गए। घरेलू पर्यटकों की संख्या 47.4 करोड़ से अधिक हो गई, कुल खर्च 6.3 खरब युआन से अधिक हो गया। दर्शनीय स्थलों की यात्रा के टिकट बिक गए, और आवास पूरी तरह से बुक हो गए, जिसके परिणामस्वरूप होटल के उपलब्ध कमरों की कमी हो गई।

प्रारंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नए साल की अवधि के दौरान पूरे चीन में लगभग 1.5 लाख सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे कि ग्रामीण वसंत महोत्सव रात्रि समारोह, ओपेरा नाटक महोत्सव, नए साल की पेंटिंग आदि। इन गतिविधियों में लगभग 70 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भाग लिया। 

इसके अतिरिक्त, देश ने 16,300 वाणिज्यिक प्रदर्शनों की मेजबानी की, जो साल 2023 की इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें