Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले दस महीनों में चीन का ऋण 204 खरब युआन बढ़ा

November 14, 2023

पहले दस महीनों में चीन का ऋण 204 खरब युआन बढ़ा

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा 13 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहले दस महीनों में चीन का आरएमबी ऋण 204 खरब 90 अरब युआन बढ़ गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 16.08 खरब युआन अधिक है। अक्टूबर में, आरएमबी ऋण में 7.38 खरब युआन की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान देखी गई 1.5 खरब युआन की वृद्धि को पार कर गया।

अक्टूबर के अंत तक, चीन के आरएमबी ऋण की कुल राशि 2352 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अक्टूबर के दौरान, घरेलू ऋण में 34.6 अरब युआन की कमी आई, जबकि कॉर्पोरेट ऋण में 5.16 खरब युआन की वृद्धि हुई।

इस वर्ष के पहले दस महीनों में, चीन में आरएमबी जमा धनराशि में 232 खरब 30 अरब युआन की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान देखी गई 5.57 खरब युआन की वृद्धि को पार कर गई।

दूसरी ओर, अक्टूबर के अंत तक चीन का सामाजिक वित्तपोषण 3741 खरब 70 अरब युआन के आकार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस वर्ष के पहले दस महीनों में सामाजिक वित्तपोषण की अतिरिक्त धनराशि 311 खरब 90 अरब युआन थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.3 प्रतिशत अधिक है, इसी अवधि की तुलना में 23 खरब 30 अरब युआन की वृद्धि हुई है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें