Site icon Dainik Savera Times

खुला,पारदर्शी और समुचित है चीनी प्रतिरक्षा बजट:वु छ्यान

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के दूसरे अधिवेशन में भाग लेने वाले चीनी जन मुक्ति सेना और सशस्त्र बल के प्रवक्ता वु छ्यान ने 9 मार्च को संवाददाता के संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीनी प्रतिरक्षा बजट खुला ,पारदर्शी और समुचित है ।उन्होंने कहा कि चीन सरकार प्रतिरक्षा निर्माण और आर्थिक निर्माण के तालमेल विकास पर कायम रहकर प्रतिरक्षा के व्यय का पैमाना तय करती है ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में प्रतिरक्षा बजट 16 खरब 90 अरब युवान है ,जो पिछले साल से 7.2 प्रतिशत बढ़ा ।इज़ाफ़ा होने वाला प्रतिरक्षा व्यय मुख्य तौर पर चार क्षेत्रों में की जाएगी ।पहला ,सैन्य निर्माण की 14वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यांवयन को बढ़ाया जाए ।दूसरा ,प्रतिरक्षा के वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन को गति दी जाए ।तीसरा ,प्रतिरक्षा और सेना का सुधार किया जाए ।चौथा ,सैन्य अभ्यास और अफ़सरों व जवानों के काम व जीवन स्थिति का सुधार किया जाए।

प्रवक्ता ने बताया कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा और रक्षात्मक प्रतिरक्षा नीति का दृढ़ पालन करता है ।प्रतिक्षा बजट की समुचित वृद्धि चीनी सेना द्वारा वैश्विक सुरक्षा पहल लागू करने ,अधिक प्रभावी ढंग से अंतरराष्ट्रीय शांति कार्य ,समुद्री जहाज़रानी की सुरक्षा ,मानवीय राहत की काररवाई करने के लिए लाभदायक है ताकि मानवता के साझा भविष्य समुदाय के निर्माण के लिए अधिक योगदान दिया जाए ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version