Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का विकास अनुभव जिम्बाब्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकता है: जिम्बाब्वे की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष

May 19, 2025

चीन का विकास अनुभव जिम्बाब्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकता है:  जिम्बाब्वे की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष

12 से 18 मई तक जिम्बाब्वे की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जैकब मुडेंडा ने चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के निमंत्रण पर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते
हुए चीन का दौरा किया। यह प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बनने के बाद मुडेंडा की पहली चीन यात्रा थी। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि
दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने "पांच सितारा लौह-युक्त" (five-star ironclad) सहयोग ढांचे के निर्माण पर महत्वपूर्ण सहमति जताई है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है। मुडेंडा ने जिम्बाब्वे के विकास में चीन के दीर्घकालिक समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चीन का विकास अनुभव उनके देश के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकता है।

मुडेंडा ने बताया कि चीन की इस एक सप्ताह की यात्रा से उन्हें काफी लाभ हुआ। इस दौरान चीन के विधायी निकायों के साथ संवाद उनकी यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य था। चीनी पक्ष ने
एनपीसी के विधायी कार्यों और विशेष आर्थिक क्षेत्रों के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिससे वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने चीन के विधायी निकायों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान
को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में संयुक्त योगदान देने की इच्छा जताई।

जिम्बाब्वे के संसदीय नेता ने यह भी घोषणा की कि उनकी संसद एक मैत्री समूह का गठन करेगी, जिससे अधिक से अधिक संसदीय प्रतिनिधिमंडल चीन आकर यहां की अर्थव्यवस्था के
विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन कर सकें और राजनीतिक तथा आर्थिक पहलुओं पर ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसके अलावा, मुडेंडा ने व्यापार, ऊर्जा, कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानविकी जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करने की आशा व्यक्त की। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग न केवल जिम्बाब्वे बल्कि पूरे अफ्रीकी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें