Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के विकास से विदेशी कंपनियों को मिले अवसर

March 22, 2024

चीन के विकास से विदेशी कंपनियों को मिले अवसर

चीनी व्यापार संर्वद्धन संघ ने हाल में विदेशी कंपनियों के लिए क्षेत्रीय यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। यूरोपीय संघ और मैक्सिको आदि कई देशों की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन और उच्च गुणवत्ता वाले विकास से विभिन्न देशों के उद्यमों को विकास के नए अवसर मिले। वे चीन में निवेश बढ़ाने के लिए तैयार हैं। 

हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघों के प्रतिनिधियों ने उच्च स्तरीय विनिर्माण, संस्कृति और पर्यटन आदि का अनुभव किया। उन्होंने चीन में विकास के नए अवसर देखे।

चीन-मैक्सिको चैंबर ऑफ कॉमर्स के उप कार्यकारी अध्यक्ष विक्टर कैडेना ने कहा कि हमने हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में प्रचलित उदार नीति और संचालन की स्थितकि का पता लगा। यहां व्यापार करने में हमें लाभ और अवसर मिलेंगे।

इटली चीन व्यापार संघ के उपाध्यक्ष विन्सेन्ज़ो रफ़ा ने कहा कि हमने चीन की बड़ी निहित शक्ति देखी। एआई आदि नए तकनीक से इटली की कंपनियों को नए अवसर दिए गए। हम चीन की उदार नीति को और अच्छे से समझेंगे और हाईनान में निवेश करेंगे।

चीन में यूरोपीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष क्लॉस ज़ेंकेल ने कहा कि यूरोपीय कंपनियों का मानना है कि चीन बेहतर और अहम बाजार है। बहुत सारी कंपनियां इसमें शामिल करना चाहती हैं। यूरोपीय उद्यम चीन में पूंजी निवेश बढ़ाएंगे।

बताया जाता है कि वर्तमान हाईनान यात्रा में यूरोपीय चैंबर ऑफ कॉमर्स, चीन-मैक्सिको चैंबर ऑफ कॉमर्स और 30 से अधिक विदेशी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 15 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां शामिल हैं। इस साल चीनी व्यापार संर्वद्धन संघ विदेशी कंपनियों के लिए क्षेत्रीय यात्रा के सिलसिलेवार कार्यक्रम आयोजित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें