Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में 502 खरब युआन पहुंचा चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना

April 28, 2023

2022 में 502 खरब युआन पहुंचा चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना

छठा डिजिटल चीन निर्माण शिखर सम्मेलन 27 अप्रैल को दक्षिण चीन के फ़ूच्येन प्रांत की राजधानी फ़ूचो में उद्घाटित हुआ। उद्घाटन समारोह में “डिजिटल चीन विकास रिपोर्ट 2022” जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना 502 खरब युआन तक पहुंच गया, जो स्थिर रूप से विश्व के दूसरे स्थान पर है। सकल घरेलू उत्पाद में डिजिटल अर्थव्यवस्था का अनुपात बढ़कर 41.5 प्रतिशत हो गया है, जो स्थिर विकास और परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन बन गई है।

रिपोर्ट बताती है कि चीन के डिजिटल बुनियादी ढांचे के पैमाने में काफी सुधार हुआ है। साल 2022 के अंत तक, देश भर में 23 लाख 12 हज़ार 5जी बेस स्टेशन खोले गए हैं, और 5जी उपयोगकर्ता 56 करोड़ 10 लाख तक पहुंच गए हैं, जिसका वैश्विक अनुपात 60 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही, चीन में मोबाइल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टर्मिनल उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 84 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की डेटा संसाधन प्रणाली का निर्माण तेज हो रहा है। साल 2022 में, डेटा आउटपुट 8.1ZB तक पहुंच गया, जिसमें साल 2021 की तुलना में 22.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसका वैश्विक अनुपात 10.5 प्रतिशत जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही, डिजिटल संस्कृति सांस्कृतिक समृद्धि और विकास के लिए नई गतिज ऊर्जा प्रदान करती है। देश में डिजिटल रूप से पढ़ने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या 53 करोड़ तक पहुंच गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें