Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिजिटलीकरण से चीन की आर्थिक वृद्धि को मिली नई गति 

December 5, 2023

डिजिटलीकरण से चीन की आर्थिक वृद्धि को मिली नई गति 

वर्तमान में, चीन का आर्थिक और सामाजिक विकास अभूतपूर्व नई चुनौतियों का सामना करते हुए मजबूत लचीलापन और बड़ी क्षमता दिखा रहा है। हाल के वर्षों में, चीन ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को बहुत महत्व दिया है, डिजिटल प्रौद्योगिकी और वास्तविक अर्थव्यवस्था के गहन एकीकरण को बढ़ावा देना जारी रखा है। चीन डिजिटल औद्योगीकरण और औद्योगिक डिजिटलीकरण को एक साथ बढ़ावा दे रहा है जिसने चीन की आर्थिक वृद्धि में नई गति लाने के लिए डिजिटल चीन के निर्माण में तेजी लायी है।

आज डिजिटल प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था दुनिया की वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन के लिए पहला अवसर है और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के एक नए दौर के लिए प्रमुख क्षेत्र है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था ने काफी प्रगति की है, डिजिटल प्रौद्योगिकी से नवाचार में लगातार प्रगति हो रही है, डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना तेजी से बढ़ा है, और डिजिटल आर्थिक प्रशासन के स्तर में सुधार जारी है। 

आकड़ों के अनुसार, 2012 से 2022 तक, चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना 11 खरब युआन से बढ़कर 50.2 खरब युआन हो गया है, जो कई वर्षों से दुनिया में दूसरे स्थान पर है। चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास में डिजिटल अर्थव्यवस्था की अग्रणी और सहायक भूमिका तेजी से प्रमुख हो गई है, जो विकास को स्थिर करने और परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन बन गई है।

इसके अलावा, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, विश्व आर्थिक विकास में चीन का योगदान हाल के वर्षों में 30 प्रतिशत से अधिक बरकरार रहा है। दुनिया के कई देशों को चीन के विकास का अनुभव सीखने की उम्मीद है। डिजिटल प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी ने चीनी अनुभव का बेहतर ढंग से साझा कराने का अवसर प्रदान किया है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें