Site icon Dainik Savera Times

China की अर्थव्यवस्था 2023 में क्षेत्रीय आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएगीः यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने 25 जनवरी को “2023 में विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं” रिपोर्ट जारी की, जिसमें भविष्यवाणी की गई कि 2023 में विश्व आर्थिक विकास दर 2022 में लगभग 3 प्रतिशत से गिरकर 1.9 प्रतिशत हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि चीनी अर्थव्यवस्था क्षेत्रीय आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी। चीन सरकार ने महामारी की रोकथाम नीतियों का अनुकूलन किया और अनुकूल आर्थिक उपायों को अपनाया। इसके चलतेभविष्य में चीन की घरेलू खपत की मांग बढ़ेगी। इस वर्ष चीन की आर्थिक वृद्धि 4.8 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के वैश्विक आर्थिक निगरानी केंद्र के निदेशक हामिद रशीद ने कहा कि अन्य विकासशील देशों के विपरीत, चीन एक मजबूत राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीति अपनाता है। इस लिए राजकोषीय और मौद्रिक दृष्टि कोण से चीन को मजबूत समर्थन प्राप्त है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के आर्थिक विकास का पूर्वी एशिया के कई देशों पर बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, और उम्मीद है कि चीन की आर्थिक बहाली से पूरे क्षेत्र के विकास को समर्थन मिलेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version