Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

China का इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उत्पादन जनवरी से अगस्त तक हुआ बेहतर

October 4, 2023

China का इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उत्पादन जनवरी से अगस्त तक हुआ बेहतर

जनवरी से अगस्त तक, चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उत्पादन में सुधार जारी रहा, निर्यात में गिरावट कम हुई, दक्षता में सुधार तेज हुआ और निवेश स्थिर हुआ।

जनवरी से अगस्त तक, निर्दिष्ट आकार से ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य गत वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ गया, और वृद्धि की गति जनवरी से जुलाई की तुलना में 0.8 प्रतिशत अधिक रही।

जनवरी से अगस्त तक, मुख्य उत्पादों में, मोबाइल फोन का उत्पादन 93.5 करोड़ यूनिट रहा, जिसमें गत वर्ष की तुलना में 0.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। इनमें स्मार्टफोन का उत्पादन 67.9 करोड़ यूनिट है, जो गत वर्ष से 7.5 प्रतिशत कम है।

उत्पादन में सुधार जारी रहने के अलावा चीन के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उत्पादन में निर्यात में गिरावट लगातार कम होने, लाभ वसूली में तेजी आने, और निवेश स्थिर होने समेत विशेषताएं दिखाई दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें