Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की पहली कंप्यूटिंग-पावर सहयोग वाली हरित बिजली प्रत्यक्ष आपूर्ति परियोजना को परिचालन में लाया गया

May 2, 2026

चीन की पहली कंप्यूटिंग-पावर सहयोग वाली हरित बिजली प्रत्यक्ष आपूर्ति परियोजना को परिचालन में लाया गया

2 मई को चाइना डाटांग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से मिली ख़बर के अनुसार चीन की पहली बड़े पैमाने पर “कंप्यूटिंग-पावर सहयोग” वाली हरित बिजली की सीधी आपूर्ति परियोजना- चाइना डाटांग चोंगवेई क्लाउड बेस पर स्थित 500,000 किलोवाट के फोटोवोल्टिक विद्युत संयंत्र ने आधिकारिक तौर पर परिचालन शुरू कर दिया है।

ऊर्जा और डिजिटल कंप्यूटिंग में सीधा संबंध

यह चीन में रेगिस्तानी पवन और सौर ऊर्जा तथा डिजिटल कंप्यूटिंग क्षमता के बीच सीधा सम्बंध स्थापित करने की उपलब्धि का प्रतीक है। निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश के चोंगवेई में स्थित यह परियोजना चीन का पहला व्यापक नई ऊर्जा प्रदर्शन क्षेत्र है। इसमें 500,000 किलोवाट का फोटोवोल्टिक विद्युत संयंत्र, 15 लाख किलोवाट का पवन ऊर्जा संयंत्र और सहायक ऊर्जा भंडारण सुविधाएं शामिल हैं।

स्थिर बिजली का उपयोग करने में सक्षम

“हरित बिजली की प्रत्यक्ष आपूर्ति” कंप्यूटिंग पार्कों को स्वच्छ, कम लागत वाली और स्थिर बिजली का उपयोग करने में सक्षम बनाती है, जिससे उद्यम की परिचालन लागत और कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है, जिससे आर्थिक और पारिस्थितिक दोनों लाभों के लिए एक जीत-जीत की स्थिति प्राप्त होती है। एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने पर, यह परियोजना 4.3 अरब किलोवाट-घंटे बिजली का उत्पादन करेगी, जो प्रति वर्ष 36.5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने के बराबर है। इसके बाद यह संपूर्ण चोंगवेई क्लाउड बेस की 2.29 अरब किलोवाट-घंटे की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगी, जिससे हरित ऊर्जा खपत और ग्रिड स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित होगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें