Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के पहले समुद्री ड्रिलिंग जहाज का हुआ पहला समुद्री परीक्षण

December 18, 2023

चीन के पहले समुद्री ड्रिलिंग जहाज का हुआ पहला समुद्री परीक्षण

18 दिसंबर को, चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से डिजाइन और निर्मित पहले समुद्री ड्रिलिंग जहाज “सपना” (ड्रीम) का नामकरण और पहला परीक्षण दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में स्थित नानशा जिले में हुआ। यह जिला क्वांगचो शहर के दक्षिण में और चूच्यांग नदी (पर्ल नदी) मुहाना के पश्चिमी तट पर स्थित है। 

यह चीन की गहरे समुद्र में अन्वेषण क्षमताओं की प्रगति और समुद्री प्रौद्योगिकी और उपकरणों के अनुसंधान और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर दर्शाता है। समुद्री ड्रिलिंग जहाज “सपना” का निर्माण 30 नवंबर, 2021 को शुरू हुआ, तब से 150 से अधिक इकाइयाँ इस परियोजना में भाग ले रही हैं।

इस जहाज का वजन लगभग 33 हजार टन है, जिसकी कुल लंबाई 179.8 मीटर, चौड़ाई 32.8 मीटर और क्षमता 15 हजार समुद्री मील है। यह विश्व-अग्रणी समुद्री वैज्ञानिक ड्रिलिंग क्षमताओं से सुसज्जित है। एक बार निर्माण पूरा हो जाने पर, जहाज औद्योगिकीकरण के लिए प्राकृतिक गैस हाइड्रेट की खोज और खनन के लिए महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान करेगा, जिससे ऊर्जा स्वतंत्रता के लिए चीन की क्षमता में और वृद्धि होगी। 

इसके अलावा, यह चीन की अंतरराष्ट्रीय बड़े पैमाने पर वैज्ञानिक समुद्री ड्रिलिंग योजना को लागू करने का पुरजोर समर्थन करेगा और एक मजबूत समुद्री राष्ट्र के विकास में योगदान देगा। बता दें कि चीन के इस पहले समुद्री ड्रिलिंग जहाज “सपना” का निर्माण साल 2024 में पूरी तरह से पूरा होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें