Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में चीन का विदेशी निवेश सहयोग स्थिर रूप से विकसित हुआ

February 4, 2024

2023 में चीन का विदेशी निवेश सहयोग स्थिर रूप से विकसित हुआ


प्रासंगिक आकंडों के अनुसार, वर्ष 2023 में, विदेशों में चीन के गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश की कुल मात्रा 9 खरब 16 अरब 99 करोड़ युआन पहुंची, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। “बेल्ट एंड रोड” देशों में चीनी उद्यमों के गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश की कुल मात्रा 2 खरब 24 अरब 9 करोड़ युआन तक पहुंची, जिसमें साल-दर-साल 28.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

साल 2023 में चीनी उद्यमों की विदेशी अनुबंध परियोजनाओं के वार्षिक कारोबार की कुल मात्रा 11 खरब 33 अरब 88 करोड़ युआन है, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके साथ, चीनी उद्यमों की नए हस्ताक्षरित अनुबंधों का कुल मूल्य 18 खरब 63 अरब 92 करोड़ युआन है, जिसमें साल-दर-साल 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

“बेल्ट एंड रोड” देशों में चीनी उद्यमों द्वारा पूरी की गई अनुबंध परियोजनाओं का कारोबार 9 खरब 30 अरब 52 करोड़ युआन तक पहुंचा, जिसमें पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और नए हस्ताक्षरित अनुबंधों का कुल मूल्य 16 खरब 73 करोड़ युआन तक पुहंचा, जिसमें साल-दर-साल 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें