Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी से जुलाई तक चीनी सेवा के वैदेशिक व्यापार में 8.2 प्रतिशत बढ़ोतरी 

September 5, 2025

जनवरी से जुलाई तक चीनी सेवा के वैदेशिक व्यापार में 8.2 प्रतिशत बढ़ोतरी 

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 5 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस जनवरी से इस जुलाई तक चीन के सेवा व्यापार का स्थिर विकास हुआ। सेवा के आयात और निर्यात की कुल रकम 45 ख़रब 78 अरब 16 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 8.2 प्रतिशत से अधिक है। इस साल के पहले सात महीने में चीनी सेवा का निर्यात 19 ख़रब 98 अरब 30 करोड़ युवान रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 15.3 प्रतिशत बढ़ी। सेवा का आयात 25 ख़रब 98 अरब 86 करोड़ युवान रहा, जो साल दर साल 3.3 प्रतिशत से अधिक है। सेवा व्यापार का घाटा 5 ख़रब 81 अरब 56 करोड़ था, जो पिछले साल की समान अवधि से 1 ख़रब 83 अरब 62 करोड़ युवान से कम हुआ।

पहले सात महीने में ज्ञान सघन सेवा का आयात निर्यात 17 ख़रब 75 अरब 56 करोड़ युवान रहा, जो साल दर साल 6.8 प्रतिशत से बढ़ा। ज्ञान सघन सेवा का निर्यात 10 ख़रब 25 अरब 33 करोड़ युवान रहा, जो साल दर साल 8.6 प्रतिशत से अधिक था। उल्लेखनीय बात है कि ट्रैवल सेवा का निर्यात सबसे तेजी से बढ़ा, जो साल दर साल 62.9 प्रतिशत से अधिक था। ट्रैवल सेवा का कुल आयात निर्यात 12 ख़रब 59 अरब 46 करोड़ युवान था, जो साल दर साल 10.4 प्रतिशत से अधिक था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़े- मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें