Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के पूर्व PM Li Keqiang का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

October 27, 2023

China के पूर्व PM Li Keqiang का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बीजिंगः चीन (China) के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li Keqiang), जिन्हें कभी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में जाना जाता था, का शुक्रवार को शंघाई में निधन हो गया। वह 68 साल के थे। एक समाचार एजेंसी ने बताया कि ली शंघाई को वीरवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसमें कहा गया, ’शुक्रवार सुबह 12.10 बजे उनका निधन हो गया।’ रिपोर्ट के अनुसार, ली को दिग्गज राजनीतिक शख्सियतों में से एक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 2013 से इस साल मार्च तक एक दशक तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

इस दौरान उन्होंने अमेरिका के साथ बढ़ती प्रौद्योगिकी और व्यापार विवादों, बढ़ते सरकारी ऋण और बेरोजगारी के साथ-साथ कोविड-19 महामारी की चुनौतीपूर्ण अवधि के माध्यम से एशियाई दिग्गज का मार्गदर्शन किया। सत्ता में अपने अंतिम वर्ष में, ली ने व्यापक रूप से कोविड-19 (COVID-19) लॉकडाउन के बीच चीन की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतियों की चेतावनी दी थी। उन्होंने रोजगार को बढ़ावा देने और आर्थकि स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन किया।

ली की मौत की खबर से चीनी सोशल मीडिया (China Social Media) पर व्यापक रूप से शोक की लहर दौड़ गई है। 67 साल की उम्र के दौरान उन्होंने पद छो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें