Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन की जीडीपी 5.2% बढ़ी

October 18, 2023

इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन की जीडीपी 5.2% बढ़ी

18 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि प्रारंभिक गणना के अनुसार इस वर्ष पहली तीन तिमाहियों में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 913 खरब 2 अरब 70 करोड़ युआन रहा, जो स्थिर कीमतों पर पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.2% की वृद्धि है। तिमाहियों के संदर्भ में पहली तिमाही में जीडीपी पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.5% बढ़ी, दूसरी तिमाही में 6.3% और तीसरी तिमाही में 4.9% बढ़ी। तिमाही-दर-तिमाही से देखा जाए, तो तीसरी तिमाही में जीडीपी 1.3% बढ़ी।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के उपाध्यक्ष शेंग लाईयुन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली तीन तिमाहियों में जटिल और गंभीर अंतरराष्ट्रीय माहौल और घरेलू सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन कार्यों का सामना करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद के निर्णयों और व्यवस्थाओं को दृढ़ता से लागू किया, घरेलू मांग बढ़ाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जोखिमों को रोकने के प्रयास किए, इसके तहत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में बहाली और सुधार जारी रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें