Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 की तुलना में 2023 में 5.2 प्रतिशत बढ़ी चीन की जीडीपी

January 17, 2024

2022 की तुलना में 2023 में 5.2 प्रतिशत बढ़ी चीन की जीडीपी

17 जनवरी की सुबह चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर वर्ष 2023 की राष्ट्रीय आर्थिक स्थिति का परिचय दिया। परिचय के अनुसार वर्ष 2023 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 1260 खरब 58 अरब 20 करोड़ युवान रहा ,जो पिछले साल से 5.2 प्रतिशत बढ़ा।

प्राथमिक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 89 खरब 75अरब 50 करोड़ युवान रहा ,जो पिछले साल से 4.1 प्रतिशत बढ़ा। द्वितीयक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 482 खरब 58 अरब 90 करोड़ युवान रहा ,जो पिछले साल से 4.7 प्रतिशत बढ़ा। तृतीयक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 688 खरब 23 अरब 80 करोड़ युवान रहा ,जो पिछले साल से 5.8 प्रतिशत बढ़ा ।

इस के अलावा वर्ष 2023 में चीन के अनाज का कुल उत्पादन 69 करोड़ 54 लाख 10 हजार टन रहा ,जो पिछले साल से 1.3 प्रतिशत बढ़ा ।वर्ष 2023 में नागरिक उपभोग कीमतों का सूचकांक(सीपीआई) पिछले साल से 0.2 प्रतिशत बढ़ा। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें