Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

युन्नान में हाथियों के “सामूहिक भ्रमण” के पीछे चीन की हरित कहानी

August 28, 2024

युन्नान में हाथियों के “सामूहिक भ्रमण” के पीछे चीन की हरित कहानी

इन दिनों, चीन के युन्नान प्रांत के शीश्वांगपान्ना में एशियाई हाथी एक बार फिर “सामूहिक भ्रमण” करने बाहर आए हैं। स्थानीय पुलिस कर्मियों और मॉनिटरों की सुरक्षा में, 42 हाथी पूरे रास्ते खेलते रहे और अंततः सुरक्षित रूप से संरक्षण क्षेत्र में लौट आए। इससे लोगों को तीन साल पहले की घटना याद आती है जब 15 एशियाई हाथी यहां से निकले थे और चार महीने तक खेलने के बाद इंसानों की मदद और मार्गदर्शन से वापस लौट आए थे। 

हाथियों का “सामूहिक भ्रमण” चीन के पारिस्थितिक संरक्षण का एक सूक्ष्म रूप है। चीन की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर स्थित युन्नान प्रांत दुनिया में सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां एशिया में सबसे बड़ा वन्यजीव जर्मप्लाज्म संसाधन बैंक स्थापित किया गया है, जो जर्मप्लाज्म संसाधन भंडारण और विश्वव्यापी अनुसंधान करने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करता है। इस संस्थान के संबंधित प्रभारी व्यक्ति के अनुसार, वे नई पीढ़ी के अति निम्न तापमान में बीज संरक्षण वाली तकनीक पर शोध कर रहे हैं, जिसे विशेष उपचार के बाद बीजों को शून्य से 196 डिग्री सेल्सियस नीचे तरल नाइट्रोजन में संग्रहीत किया जाता है। सफल होने पर, बीजों का स्थायी संरक्षण प्राप्त करना और जैव विविधता संरक्षण में अधिक योगदान देना संभव हो सकता है।

वर्तमान में, चीन में पारिस्थितिक संरक्षण लोगों के दिलों में गहराई से निहित है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के हाल ही में आयोजित तीसरे पूर्णाधिवेशन में पारिस्थितिक सभ्यता प्रणाली के सुधार को गहरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें पारिस्थितिक पर्यावरण शासन प्रणाली में सुधार करने और जैव विविधता संरक्षण के लिए समन्वय तंत्र को मजबूत करने का प्रस्ताव पेश किया गया। 

वास्तव में, पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा का अर्थ उत्पादकता की रक्षा करना है, और पारिस्थितिक पर्यावरण में सुधार का अर्थ उत्पादकता का विकास करना है। हरित विकास चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नींव है। सीपीसी 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण अधिवेशन में हरित और निम्न-कार्बन विकास तंत्र में सुधार करने का प्रस्ताव रखा गया। इस वर्ष जुलाई के अंत में, चीन ने ‘आर्थिक और सामाजिक विकास के व्यापक हरित परिवर्तन में तेजी लाने पर राय‘ जारी कर पहली बार व्यापक हरित परिवर्तन की व्यवस्थित तैनाती की गई है। सिलसिलेवार नीतियों के समन्वित प्रचार के कारण चीन की भूमि हरियाली से भरपूर हो चुकी है।

वर्तमान में, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे संपूर्ण नई ऊर्जा उद्योग श्रृंखला का निर्माण किया है। साल 2023 में, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की प्रति इकाई ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता में साल 2012 की तुलना में क्रमशः 26% और 35% से अधिक की गिरावट आई है। इस साल जून के अंत तक, नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता चीन की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 53.8% थी।

अब, चीन वैश्विक हरित परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने साल 2023 में दुनिया की नव स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में आधे से अधिक का योगदान दिया है। अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना ​​है कि चीन आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है, जो अन्य देशों के लिए एक संदर्भ के रूप में काम कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें