Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

आइस एंड स्नो फूड फेस्टिवल के लिए तैयार China का हार्बिन

February 12, 2023

आइस एंड स्नो फूड फेस्टिवल के लिए तैयार China का हार्बिन

पहला चीनी (हार्बिन) आइस एंड स्नो फूड फेस्टिवल 14 से 28 फ़रवरी तक चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में आयोजित होगा। आइस एंड स्नो फूड शहर के निर्माण के लक्ष्य के साथ हार्बिन इस फेस्टिवल के आयोजन से अपने बर्फ़ से जुड़े पर्यटन और विशेष फूड उद्योगों के विकास को बढ़ावा देना चाहता है। जानकारी के अनुसार इस फूड फेस्टिवल के लिये कुल 4 प्रमुख भागों और 10 से अधिक मुख्य गतिविधियों की स्थापना की गयी। जो“आइस एंड स्नो का मज़ा लें और स्वादिष्ट फूड खाएं” के मुद्दे पर “मुख्य स्थल + शाखा स्थल” और “ऑनलाइन + ऑफलाइन” जैसे विभिन्न तरीकों से आयोजित किया जाएगा।

इस बार के फूड फेस्टिवल की चार विशेषताएं हैं:पहला, यह चीन में पहली बार हो रहा “आइस एंड स्नो फूड” की थीम के साथ कैटरिंग फूड फेस्टिवल है। जिसमें आइस एंड स्नो फूड, शीतकालीन स्वास्थ्य संरक्षण और शीतकालीन ओलंपिक मानक जैसी अवधारणा शामिल हुई है। दूसरा, आइस एंड स्नो को फूड से जोड़कर पर्यटन, संस्कृति, भोजन और शहरी सुविधाओं को एकीकृत किया गया।

नागरिक और पर्यटक “आइस सिटी” हार्बिन की शीतकालीन प्रसिद्ध सड़कों, प्राचीन गलियों और स्वादिष्ट भोजन के नए अनुभव का आनंद ले सकते हैं। तीसरा, गतिविधियों का विषय बहुत समृद्ध है। जिसमें आइस एंड स्नो फूड के प्रदर्शन, तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री, खानपान प्रचार के साथ कुकिंग इनविटेशनल कॉम्पिटिशन, आइस एंड स्नो फूड सीरीज़ समिट फोरम, टाइम-ऑनर्ड ब्रांड कार्निवल आदि जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। चौथा, इस फूड फेस्टिवल में पहली बार मुख्य स्थल और शाखा स्थल बड़े वाणिज्यिक परिसर में स्थित हैं, इसलिए पूरे लोगों की भागीदारी प्रबल है। जिससे“खाने, पीने, खेलने, यात्रा, मनोरंजन और खरीदारी”को एकीकृत करके उपभोग के लिये जनता का उत्साह पैदा किया जाएगा, और लोगों की व्यापक भागीदारी के लिये एक अच्छा माहौल बनाया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें