Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक विकास उसकी मजबूत आर्थिक लचीलेपन को दर्शाता है:अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां

December 14, 2025

चीन का उच्च गुणवत्ता वाला आर्थिक विकास उसकी मजबूत आर्थिक लचीलेपन को दर्शाता है:अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां

हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी चर्चा में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने कहा कि विभिन्न बाहरी चुनौतियों के बावजूद, चीन ने हमेशा अपने रणनीतिक फोकस को बनाए रखा है, और चीनी अर्थव्यवस्था ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है, जो विश्व अर्थव्यवस्था के लिए विकास की स्थिर उम्मीदें और आशा लगातार प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि नवाचार से प्रेरित चीनी अर्थव्यवस्था ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है और नीति निर्माताओं ने अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए जिम्मेदार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चीन की नवोन्मेषी अर्थव्यवस्था जीवंत है और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता अपार है, यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 में चीन की आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना जन-केंद्रित मूल्य अवधारणा का प्रतीक है, और मैं चीनी नेताओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना चाहती हूँ। चीन को एक खुली और जिम्मेदार अर्थव्यवस्था बनाने के उनके प्रयासों की मैं तहे दिल से सराहना करती हूँ।

कई देशों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि चीन की अगले वर्ष के लिए आर्थिक योजनाओं की श्रृंखला एक संतुलित, व्यावहारिक और कुशल विकास दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो अन्य देशों के विकास के लिए अधिक प्रेरणा और अवसर प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें- Super Breaking:UGC ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ Supreme Court ਨੇ ਲਾਈ ਰੋਕ

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें