Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोरोना महामारी के मुकाबले में China को भारी सफलता

February 18, 2023

कोरोना महामारी के मुकाबले में China को भारी सफलता

विश्व में कोरोना महामारी के मुकाबले को तीन साल से अधिक समय हो गया है । इस दौरान चीन ने हमेशा जनता के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कारगर रूप से जनता के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा की ।पिछले नवंबर से चीन ने महामारी के निपटारे की नीतियों का समायोजन कर अल्पकाल में सुचारू ढंग से संक्रमणकारी चरण पार कर महामारी की रोकथाम के नये दौर में प्रवेश किया और भारी निर्णायक जीत हासिल की ।चीन ने मानवता के इतिहास में एक बड़े देश के नाते महामारी से सफलता से निकलने का करिश्मा रचा। 2019 के अंत और वर्ष 2020 के पूर्वार्द्ध में चीन ने समय पर महामारी का पता लगाकर वुहान शहर को सील किया और देश में महामारी की रोकथाम स्थिति को स्थिर किया ,जिस से सब से बड़े हद तक जनता की जान की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया।

इस के बाद चीन फिर सफलता से डेल्टा वेरिएंट के फैलाव से बच गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 और 2021 में विश्व में कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 1 करोड़ 50 लाख है ।बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के नाते चीन ने महामारी की प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण से लाखों लोगों की जान बचाई। अपनी बड़ी कठिनाइयों के बावजूद चीन ने 153 देशों और 15 अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मदद दी और 34 देशों में 37 चिकित्सक विशेषज्ञ दल भेजे ।इसके अलावा चीन ने 120 से अधिक देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों को 220 करोड़ कोरोना रोधी टीके प्रदान किये ,जो विश्व में सर्वाधिक है। वर्तमान में चीन की महामारी की रोकथाम की आम स्थिति अच्छी है और चीन ने स्थिरता से सामान्य रोकथाम व नियंत्रण के चरण में प्रवेश किया है। भविष्य में चीन चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत कर बड़ी मेहनत से प्राप्त बड़ी उपलब्धियों को मजबूत करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें