Site icon Dainik Savera Times

चीन की मानवीय चिकित्सा सामग्री पहुंची लेबनान

लेबनान की सहायता में चीन की मानवीय चिकित्सा सामग्री 21 अक्तूबर को बेरूत रफ़ीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस विमान ने चीन के शांगहाई से रवाना होकर 11 घंटों की उड़ान भरी। बताया जाता है कि 3,601 बक्से की चिकित्सा सामग्री में एनेस्थीसिया मशीन, डिस्पोजेबल एंडोट्रैचियल ट्यूब, सर्जिकल गाउन और ऑक्सीजन मास्क आदि 65 प्रकारों की वस्तुएं शामिल हैं। चिकित्सा सामगग्री का वजन करीब 60 टन है।

लेबनान स्थित चीनी राजदूत छ्येन मिनच्येन और लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री फ़िरास अबियाद ने हस्तांतरण के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर छ्येन मिनच्येन ने कहा कि लेबनान का मित्रवत साझेदार होने के नाते चीन दृढ़ता से प्रभुसत्ता, सुरक्षा और राष्ट्रीय मर्यादा की रक्षा में लेबनान का समर्थन करता है और आम लोगों के खिलाफ हमलों का कड़ा विरोध करता है।

वहीं, अबियाद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि चीन लेबनान के साथ खड़ा हुआ है। कोविज-19 महामारी की रोकथाम और बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट के बाद चीन ने लेबनान, विशेषकर लेबनान के सार्वजनिक चिकित्सा मंत्रालय को सहायता दी। इसका हम हार्दिक धन्यवाद करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version