चीनी कस्टम प्राधिकरण से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल के पहले सात महीनों में चीन के वस्तु व्यापार के आयात-निर्यात की कुल रकम 248 खरब 30 अरब युवान रही,जो पिछले साल की समान अवधि से 6.2 प्रतिशत अधिक है। इस जुलाई में आयात-निर्यात की कुल रकम 36 खरब 80 अरब युवान रही,जो पिछली जुलाई से 6.5 प्रतिशत अधिक है। मासिक वृद्धि दर लगातार चार महीनों तक 5 प्रतिशत से ज्यादा बनी रही। चीनी कस्टम प्राधिकारण के सांख्य़िकी व विश्लेषण विभाग के प्रमुख ल्यु ताल्यांग ने बताया कि इस साल के शुरू से चीनी विदेश व्यापार स्थिरता से बढ़ रहा है।
इस साल के पहले सात महीनों में आयात निर्यात का आकार इतिहास की समान अवधि में एक नया रिकार्ड है। इस साल के पहले 7 महीनों में चीन का निर्यात 142 खरब 60 अरब युवान रहा,जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत अधिक है,जबकि आयात 105 खरब 70 अरब युवान रहा,जो साल दर साल 5.4 प्रतिशत अधिक है। यूरोपीय संघ, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के प्रति चीन का निर्यात व आयात कुल 84 खरब 90 अरब युवान रहा,जो साल दर साल 2.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आसियान, मध्य एशिया, लैटिन अमेरिका व अफ्रीका के प्रति चीन का निर्यात व आयात 76 खरब युवान रहा, जो साल दर साल 9.8 प्रतिशत बढ़ा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

