Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में 372 अरब डॉलर से अधिक रहा चीन का डिजिटल रूप से वितरण योग्य सेवाओं का आयात-निर्यात 

November 24, 2023

2022 में 372 अरब डॉलर से अधिक रहा चीन का डिजिटल रूप से वितरण योग्य सेवाओं का आयात-निर्यात 

दूसरा वैश्विक डिजिटल व्यापार एक्सपो 23 नवंबर को पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में उद्घाटित हुआ। उद्घाटन समारोह में चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने “2022 चीन डिजिटल व्यापार विकास रिपोर्ट” जारी की।

रिपोर्ट से पता चलता है कि साल 2022 में, चीन की डिजिटल रूप से वितरण योग्य सेवाओं का आयात और निर्यात मूल्य 372 अरब 71 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जो साल 2021 की तुलना में 3.4 प्रतिशत से ज्यादा था, और यह पैमाना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। उनमें से, निर्यात की राशि 210 अरब 54 करोड़ डॉलर थी, जिसमें साल 2021 से 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, चीन के डिजिटल व्यापार की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता लगातार उन्नत हो रही है, और अग्रणी डिजिटल कंपनियां बड़ी और मजबूत होती जा रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत तक, चीन में 200 से अधिक डिजिटल सेवा प्लेटफ़ॉर्म कंपनियां थीं, जिनका बाज़ार मूल्य 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक था। ये डिजिटल सेवा प्लेटफ़ॉर्म अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र और कंपनियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में गहराई से एकीकृत होने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण वाहक बन रहे हैं।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें