Site icon Dainik Savera Times

चीन के “जिउथ्येन” यूएवी ने अपनी पहली उड़ान सफलता से पूरी की

China's "Jiutian" UAV Successfully Completes

China's "Jiutian" UAV Successfully Completes

इंटरनेशनल डेस्क:11 दिसंबर को, चीन के विमानन उद्योग निगम (एवीआईसी) से मिली खबर के अनुसार “जिउथ्येन” यूएवी ने चीन के शैनशी प्रांत के फुछेंग शहर में अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

चीन में स्वतंत्र रूप से विकसित और नवोन्मेषित एक बड़े पैमाने पर सामान्य प्रयोजन वाले मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) प्लेटफॉर्म के रूप में, यह मॉडल “सामान्य प्रयोजन प्लेटफॉर्म + मॉड्यूलर मिशन पेलोड” की डिजाइन अवधारणा को अपनाता है।

और इसमें स्वतंत्र एकीकरण प्रौद्योगिकी नवाचार पर निर्भर करके इस मॉडल में हैबड़े पेलोड, उच्च सेवा सीमा, विस्तृत गति सीमा और कम टेकऑफ और लैंडिंग समय जैसे मुख्य लाभ हैं। यह यूएवी 16.35 मीटर लंबा है, इसके पंखों का फैलाव 25 मीटर है, इसका अधिकतम उड़ान भार 16 टन है, इसकी भार वहन क्षमता 6,000 किलोग्राम है, उड़ान का समय 12 घंटे है और इसकी परिवहन क्षमता 7,000 किलोमीटर है। समान उत्पादों में इसके प्रदर्शन सूचकांक शीर्ष पर हैं।

“जिउथ्येन” यूएवी को विभिन्न नागरिक परिदृश्यों के लिए व्यापक रूप से अनुकूलित किया जा सकता है: यह न केवल दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों और द्वीपों में भारी सामग्री का परिवहन और सटीक रसद पहुंचा सकता है, बल्कि आपातकालीन बचाव में संचार को तेजी से बहाल कर सकता है और आपदा राहत उपकरण पहुंचा सकता है, और भौगोलिक सर्वेक्षण, आपदा आकलन और खनिज अन्वेषण जैसी सेवाएं प्रदान कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version