Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के ताजा आर्थिक आंकड़े उत्साहित करते हैं

September 16, 2023

चीन के ताजा आर्थिक आंकड़े उत्साहित करते हैं

 

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 15 सितंबर को इस अगस्त में चीनी अर्थव्यवस्था के मुख्य आंकड़े जारी किये ,जो अनुमान से बेहद अच्छे रहे ।इस महीने में चीन की सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की फुटकर बिक्री की कुल रकम पिछले साल की समान अवधि से 4.6 प्रतिशत बढ़ी ।विदेशी मीडिया ने चीन की आर्थिक बहाली पर भी ध्यान दिया ।उन की नजर में चीन के आर्थिक आंकड़े निरंतर सुधर रहे हैं ।

जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक इस अगस्त में पर्यटन करने वाले चीनी नागरिकों की संख्या में तेजी नजर आयी ।खानपान ,होटल ,यातायात जैसे व्यवसायों में उपभोग का विस्तार दिखने को मिला । देश भर में रेस्तरां की आय पिछले साल की समान अवधि से 12.4 प्रतिशत बढ़ी । रेलवे ,एयरसेवा ,होटल जैसे सेक्टरों में व्यापार गतिविधियों का सूचकांक 55 प्रतिशत के ऊपर बना रहा ,जो सक्रिय रहने का संकेत है ।इस के साथ डिजिटल उपभोग और हरित उपभोग चीन में उपभोग के अपडेट का नया रूझान बन गया है ।

न सिर्फ ई बिजनेस ,लाइव स्ट्रीमिंग अर्थव्यवस्था और आनलाइन मनोरंजन में भी तेजी आ रही है ,बल्कि ऑफलाइन शॉपिंग मॉल में स्मार्ट गाइड शॉपिंग ,एआर मेकअप और 3डी स्क्रीन अनुभव जैसे इवेंटों ने बड़ी संख्या वाले ग्राहक भी आकर्षित किये ।उल्लेखनीय बात है कि इस अगस्त में चीन की नवीन ऊर्जा गाड़ियों की घरेलू बिक्री पिछले साल की समान अवधि से 29.7 प्रतिशत बढ़ी ।

स्थानीय विश्लेषकों के विचार में फिलहाल चीन ने उपभोग के विस्तार ,निजी उद्यमों के विकास और विदेशी पूंजी के आकर्षण के लिए सिलसिलेवार कदम उठाये ।इस के साथ चीन का परंपरागत त्योहार मध्य शरद त्योहार और नेशनल डे की लंबी छुट्टियां भी आ रही है ।चीनी अर्थव्यवस्था को अधिक प्रेरणा मिलेगी ।यह वैश्विक आर्थिक बहाली के लिए एक खुशखबरी भी होगी ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें