Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई ऊंचाई पर पहुंची चीन की अवकाश अर्थव्यवस्था

October 9, 2024

नई ऊंचाई पर पहुंची चीन की अवकाश अर्थव्यवस्था

चीन में पर्यटक आकर्षण सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान आगंतुकों से भरे हुए थे, जबकि सस्ती अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों और आवास ने यह सुनिश्चित किया कि विदेशी गंतव्यों को भी चीनी यात्रियों की मज़बूत खर्च करने की शक्ति का लाभ मिले।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है 1 अक्टूबर से शुरू हुई गोल्डन वीक कि छुट्टियों के दौरान घरेलू आकर्षणों को 76.5 करोड़ यात्राएं मिलीं। यह साल-दर-साल 5.9 प्रतिशत और कोविड-19 प्रकोप से पहले 2019 की इसी अवधि की तुलना में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि थी।

पर्यटन से सम्बंधित राजस्व, अवकाश के दौरान 700.8 बिलियन युआन ($99.4 बिलियन) से अधिक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो साल-दर-साल 6.3 प्रतिशत और 2019 में इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों सहित लगभग 123,000 लोगों ने 1 अक्टूबर को थ्यानएनमेन स्क्वायर में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। जबकि गोल्डन वीक के दौरान पेइचिंग और शांगहाई शीर्ष घरेलू यात्रा विकल्प बने रहे। ट्रैवल पोर्टल फ्लिगी के डेटा से पता चलता है कि घरेलू पर्यटन में मज़बूत वृद्धि के अलावा, उड़ान और होटल की कीमतों में गिरावट के कारण सप्ताह भर की छुट्टी के दौरान विदेश यात्रा में भी वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, जापान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया सहित अनुकूल वीज़ा नीतियों वाले कम दूरी के एशियाई गंतव्य चीनी यात्रियों के लिए शीर्ष विकल्प बने रहे।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें