Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस सदी की शुरुआत की तुलना में चीन के मैंग्रोव क्षेत्र में 7200 हैक्टेयर इजाफा

August 29, 2023

इस सदी की शुरुआत की तुलना में चीन के मैंग्रोव क्षेत्र में 7200 हैक्टेयर इजाफा

 

28 अगस्त को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि चीन का मैंग्रोव क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है, और मैंग्रोव क्षेत्र में शुद्ध वृद्धि के साथ दुनिया के कुछ देशों में से एक बन गया है।
मैंग्रोव उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्री-भूमि संक्रमणकालीन क्षेत्रों में सबसे अधिक उत्पादकता वाले समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों में से एक हैं, और पानी को शुद्ध करने, हवा और लहरों को रोकने, जैव विविधता को बनाए रखने और कार्बन पृथक्करण और कार्बन भंडारण करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हाल के कई वर्षों में, चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों और इलाकों ने मैंग्रोव संरक्षण, बहाली, निगरानी और पर्यवेक्षण को बढ़ावा दिया है, और मैंग्रोव संरक्षण को बढ़ावा देने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय के समुद्री पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के उपाध्यक्ष हू सोंगछिन ने कहा कि वर्ष 2022 में प्राप्त ताज़ा सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार चीन में मैंग्रोव वनों का क्षेत्रफल बढ़कर 29200 हैक्टेयर हो गया है, जो इस सदी की शुरुआत की तुलना में 7200 हैक्टेयर ज्यादा है।

चीन मैंग्रोव क्षेत्र में शुद्ध वृद्धि वाले दुनिया के कुछ देशों में से एक है। पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार मैंग्रोव की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों के साथ काम करेगा, और 62 खाड़ी में मैंग्रोव की सुरक्षा और बहाली से संबंधित प्रमुख कार्यों को लागू करने के लिए तटीय क्षेत्रों का मार्गदर्शन करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें