Site icon Dainik Savera Times

चीन का मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है

चीन का मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है और 2030 से पहले चंद्रमा पर अपनी पहली लैंडिंग के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 3 मार्च को चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने जानकारी दी कि चंद्र लैंडिंग चरण के तहत सभी अनुसंधान और निर्माण कार्य योजना के अनुसार जारी हैं। 2025 में, चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना में दो मुख्य कार्यों – अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास तथा मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण – को समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस क्षेत्र में देश को और सशक्त बनाने में योगदान दिया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अपने चंद्र मिशन के तहत कई अहम प्रणालियों के विकास में प्रगति कर रहा है। इनमें लॉन्ग मार्च 10 वाहक रॉकेट, मेंगचो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, लेनयू चंद्र लैंडर, वांगयू चंद्र सूट और मानवयुक्त चंद्र रोवर शामिल हैं, जो फिलहाल प्रोटोटाइप विकास चरण में हैं और इनके निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसी के साथ, हाइनान प्रांत में स्थित वेनछांग लॉन्च सेंटर पर चंद्र मिशन से जुड़ी परीक्षण और प्रक्षेपण सुविधाओं का निर्माण भी व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। ग्राउंड सिस्टम के लिए समग्र योजना पूरी हो चुकी है, और विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- Pana Sankranti 2026: कल मनाया जाएगा ओड़िया नव वर्ष, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Exit mobile version