Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में रही धीमी

December 31, 2024

चीन की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में रही धीमी

हांगकांग: चीन की विनिर्माण गतिविधियां हाल ही में किए गए प्रोत्साहन उपायों तथा बढ़ते व्यापार जोखिमों के बीच दिसंबर में धीमी गति से बढ़ी। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से दी जानकारी के अनुसार, कारखाना प्रबंधकों के सव्रेक्षण पर आधारित क्रय प्रबंधक सूचकांक दिसंबर में घटकर 50.1 पर आ गया। नवंबर में यह 50.3 पर था। सूचकांक के 50 से ऊपर होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन दर्शाता है। ये लगातार तीसरा महीने 50 से ऊपर है जो विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार का संकेत देता है। कैपिटल इकोनॉमिक्स के गैब्रियल एनजी ने कहा कि कारखाना गतिविधि में नर्मी ‘उत्पादन घटक में गिरावट’ की वजह से रही। गैर-विनिर्माण क्षेत्र के लिए समानांतर क्रय प्रबंधक सूचकांक, जिसमें निर्माण तथा सेवाएं शामिल हैं वह दिसंबर में बढ़कर 52.2 पर रहा। नवंबर में यह 50 पर था।

ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें