Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्टूबर में China का विनिर्माण पीएमआई 49.5% रहा

October 31, 2023

अक्टूबर में China का विनिर्माण पीएमआई 49.5% रहा

अक्टूबर में चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी विनिर्माण पीएमआई 49.5 फीसदी रहा, जो पिछले महीने से 0.7 प्रतिशत कम है और संकुचन सीमा में गिर रहा है। विनिर्माण उद्योग के समृद्धि स्तर में गिरावट दर्ज की गयी है।  चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र और चीनी रसद व खरीद संघ द्वारा 31 अक्तूबर को उक्त आंकड़े जारी किए।

  उत्पादन सूचकांक में विस्तार बरकरार रहा और मांग में गिरावट आई। सितंबर में उच्च आधार और अक्टूबर में कम कार्य दिवस जैसे कारकों से प्रभावित, अक्टूबर में उत्पादन सूचकांक 50.9 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले महीने से 1.8 प्रतिशत की कमी रिकार्ड की गयी। 

   इसके साथ बाज़ार की उम्मीदें स्थिर हैं और उनमें सुधार हो रहा है। अक्टूबर में, उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रत्याशा सूचकांक 55.6 फीसदी रहा, जिसमें पिछले महीने से 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। विनिर्माण उद्यमों को बाजार के विकास पर स्थिर भरोसा है। उधर, मूल्य सूचकांक में गिरावट देखने में आयी है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें