Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सितंबर में चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक 50.2% रहा

September 30, 2023

सितंबर में चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक 50.2% रहा

चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग और नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के सर्विस इंडस्ट्री सर्वे सेंटर ने 30 सितंबर को चीन का क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई जारी किया।

सितंबर में चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक 50.2% था, जिसमें पिछले महीने से 0.5 प्रतिशत अंक की वृद्धि थी। लगातार 5 महीनों तक 50% से नीचे चलने के बाद पीएमआई फिर एक बार विस्तार सीमा पर लौट आया। साथ ही, सूचकांक लगातार 4 महीनों तक बढ़ा, जिसकी महीने-दर-महीने वृद्धि हुई। इससे जाहिर है कि चीन में आर्थिक बहाली बेहतर हो रही है।

सर्वेक्षण में शामिल 21 उद्योगों में से 11 उद्योगों का क्रय प्रबंधक सूचकांक महत्वपूर्ण बिंदु से ऊपर था, जो पिछले महीने से 2 की वृद्धि थी। इससे जाहिर है कि विनिर्माण की समृद्धि बढ़ी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें