Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र में स्थिर वृद्धि के संकेत

March 5, 2026

फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र में स्थिर वृद्धि के संकेत

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चीन लॉजिस्टिक्स एवं खरीद संघ ने बुधवार को फरवरी के लिए चीन के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में वसंतोत्सव जैसे मौसमी कारकों के प्रभाव के चलते विनिर्माण गतिविधियों में कुछ कमी आई, लेकिन सकारात्मक बदलाव जारी रहे। फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है।

उच्च तकनीक विनिर्माण में तेजी से विस्तार जारी रहा। उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा, जो लगातार 13वें महीने विस्तार क्षेत्र में बना हुआ है। इसका नए ऑर्डर सूचकांक 51 प्रतिशत से ऊपर और उत्पादन सूचकांक 54 प्रतिशत से ऊपर रहा।

गैर-विनिर्माण क्षेत्र की बात करें तो फरवरी में गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक में मामूली वृद्धि हुई। फरवरी में चीन का गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक है।

वसंत त्योहार की छुट्टियों के प्रभाव से यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में तेजी देखी गई। आवास एवं भोजन, संस्कृति एवं मनोरंजन जैसे क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक 60 प्रतिशत से ऊपर रहा। खुदरा और हवाई परिवहन क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक क्रमशः 50 प्रतिशत और 55 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन प्रदान करना जारी रखा। इसका व्यापार गतिविधि सूचकांक और नए ऑर्डर सूचकांक लगातार तीन महीनों से 60 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें