Site icon Dainik Savera Times

पहली तिमाही में 26 खरब युआन तक पहुंचा चीन का समुद्री उत्पाद मूल्य

China's Marine Output Value

China's Marine Output Value

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अनुसार, चीन का कुल समुद्री उत्पाद मूल्य पहली तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में 5.4% बढ़कर 26 खरब युआन तक पहुंच गया, जो समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी शुरुआत का संकेत है।

समुद्री संसाधनों के आवंटन की क्षमता में लगातार सुधार हुआ है। अपतटीय कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में साल दर साल क्रमशः 5.1% और 7.7% की वृद्धि हुई । फ़ूच्येन जलक्षेत्र में विश्व का पहला 20-मेगावाट का अपतटीय पवन टरबाइन ग्रिड से जोड़ा गया, जिसकी अनुमानित वार्षिक बिजली उत्पादन क्षमता 8 करोड़ किलोवाट-घंटे से अधिक होगी । राष्ट्रीय समुद्री जलीय उत्पाद उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.3% की वृद्धि दर्ज हुई।

पारंपरिक समुद्री उद्योग स्वस्थ रूप से विकसित हो रहे हैं। समुद्री जहाज़ उद्योग के लिए नए ऑर्डरों, पूरी की गयी परियोजनाओं और कुल ऑर्डरों में वृद्धि बनी रही । समुद्री परिवहन उद्योग में लगातार वृद्धि हुई है, जिसमें समुद्री माल ढुलाई की मात्रा और कार्गो कारोबार में क्रमशः साल दर साल 6.8% और 9.4% की वृद्धि हुई है।

समुद्री आयात और निर्यात के कुल मूल्य में 7.2% की वृद्धि हुई है। उभरते समुद्री उद्योगों का विकास जारी रहा। समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के लिए नए ऑर्डर, डिलीवरी और कुल ऑडरों की रकम में साल दर साल क्रमशः 36.4%, 60.0% और 8.9% की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version