Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीन-अमेरिका आर्थिक वार्ता की प्रारंभिक उपलब्धियों की व्याख्या की

May 20, 2026

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने चीन-अमेरिका आर्थिक वार्ता की प्रारंभिक उपलब्धियों की व्याख्या की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा की। इसके दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने पेइचिंग में मुलाकात की। यात्रा से पहले चीन और अमेरिका के आर्थिक और व्यापार दलों ने 12 और 13 मई को दक्षिण कोरिया में वार्ता की। दोनों पक्षों ने उपलब्धियों के खास विषयों पर गहरी बातचीत की और सक्रिय सहमति कायम की। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने 20 मई को प्रारंभिक उलब्धियों की व्याख्या की।

टैरिफ के बारे में अधिकारी ने कहा कि टैरिफ चीन-अमेरिका आर्थिक संबंधों में अहम मुद्दा है। वर्तमान आर्थिक और व्यापार वार्ता में दोनों पक्षों ने गहन रूप से चर्चा की और द्विपक्षीय टैरिफ के बारे में इंतजाम किया। आशा है कि अमेरिका अपना वादा निभाएगा। भविष्य में चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने या बदलने के लिए जो भी कारण दिया जाए, चीन पर अमेरिका के टैरिफ का स्तर कुआलालंपुर में हुए व्यापार और आर्थिक परामर्श के संयुक्त इंतजाम से अधिक नहीं हो सकता।

आगे की बातचीत से चीनी वस्तुओं पर कुछ एकतरफ़ा टैरिफ खत्म हो जाएंगे। सरकारों के बीच व्यापार परिषद और निवेश परिषद की स्थापना के बारे में अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के दल घनिष्ठ संपर्क कायम किए हुए हैं और शीघ्र ही ठोस योजना बनाएंगे। दोनों परिषदों की स्थापना चीन और अमेरिका के लिए लाभदायक है।

अधिकारी ने कहा कि चीन और अमेरिका ने कुछ कृषि उत्पादों से जुड़े गैर-टैरिफ बाधा और बाजार में पहुंच के मुद्दों का समाधान बढ़ाने पर सिलसिलेवार सक्रिय सहमति बनाई। दोनों पक्ष कुआलालंपुर में हुए व्यापार और आर्थिक परामर्श के संयुक्त इंतजाम को लंबित करने में प्रयास करेंगे। चीन अमेरिका के साथ कंपनियों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग बढ़ाने और वैश्विक औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना चाहता है।

अधिकारी ने कहा कि चीन हवाई परिवहन के विकास की जरूरतों के अनुसार व्यावसायिक सिद्धांत के मुताबिक 200 बोइंग विमानों का आयात करेगा। इसके साथ अमेरिका चीन को इंजन और स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई की गारंटी देगा। दोनों पक्षों ने कृषि उत्पादों के लिए दो-तरफा बाजार पहुंच के मुद्दे पर भी कई सहमतियां बनाईं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें