Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

फुच्यान के शियापु में चीन का सबसे खूबसूरत ज्वारीय मैदान

बीजिंग: चीन के दक्षिण-पूर्व तट पर स्थित फुच्यान प्रांत में एक काउंटी है, उसका नाम शियापु है। यह एक तटीय काउंटी है, जिसमें एक बड़ा समुद्री क्षेत्र, लंबी तटरेखा, कई द्वीप और चट्टानें हैं, और फुच्यान प्रांत में उथले समुद्र तटों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां के समुद्र पर सूर्योदय और तट पर ज्वारीय समतल बहुत सुंदर दिखते हैं। नेटिजन इसे “चीन में सबसे सुंदर ज्वारीय मैदान” कहते हैं।

हाल के वर्षों में, शियापु काउंटी ने पर्यटन, पारिस्थितिक सभ्यता और ग्रामीण पुनरुद्धार के समन्वित विकास पर ध्यान दिया है। समुद्र तटों और द्वीपों के संयोजन के माध्यम से, तटीय पर्यटन, फोटोग्राफी पर्यटन, होमस्टे पर्यटन और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन जैसे उद्योग का एक नया पैटर्न बन गया है।

2023 में चीनी वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, शियापु में पर्यटन बाजार बहाल हुआ। विभिन्न थीमों वाली पर्यटन गतिविधियां, जैसे सुंदर होटलों में रहना, ग्रामीण इलाकों का दौरा करना, स्वादिष्ट भोजन खाना और सुंदर दृश्यों का आनंद लेना, देश भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, शियापु काउंटी में कुल 4 लाख 98,400 पर्यटक पहुंचे। इसमें पिछले साल के मुकाबले 59.74 फीसदी की वृद्धि हुई, और लगभग 440.59 मिलियन युआन की आय हुई, जिसमें 72.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

पर्यटन की लोकप्रियता देश और सरकार के प्रयासों, सुविधाजनक परिवहन, सुंदर दृश्यों, आरामदायक आवास वातावरण, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं से अलग नहीं हो सकती। प्राचीन पारंपरिक गांवों से लेकर पर्यटकों के आकर्षण के वर्तमान परिवर्तन तक शियापु के आर्थिक और सामाजिक उपक्रमों के विकास और महान परिवर्तनों को देखा जा सकता है।

वास्तव में हाल के वर्षों में, चीन के विभिन्न ग्रामीण पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है, और ग्रामीण क्षेत्रों ने पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को जोरदार बढ़ावा दिया है। इस अवधारणा का पालन करते हुए कि स्वच्छ पानी और सुंदर पहाड़ अनमोल संपत्ति हैं। इसके कारण अधिक से अधिक पर्यटक शहर की हलचल से दूर सुंदरता की तलाश में ग्रामीण इलाकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Exit mobile version