Site icon Dainik Savera Times

चीन की अर्थव्यवस्था का नया रोडमैप: 15वीं फाइव-ईयर प्लान का ड्राफ्ट

चीन की अर्थव्यवस्था का नया रोडमैप

चीन की अर्थव्यवस्था का नया रोडमैप

इंटरनेशनल डेस्क:  दिसंबर 2025 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) की सेंट्रल कमिटी की इकोनॉमिक वर्क कॉन्फ्रेंस हुई जो हर साल होती है और अगले साल की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करती है। इस बार ये कॉन्फ्रेंस 10-11 दिसंबर को पेइचिंग में हुई जहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण स्पीच दी। उन्होंने 2025 के इकोनॉमिक वर्क को रिव्यू किया। मौजूदा हालात का एनालिसिस किया और 2026 के लिए प्लानिंग की।

ये मीटिंग इसलिए खास थी क्योंकि 14वीं फाइव-ईयर प्लान (2021-2025) खत्म हो रही है और 15वीं फाइव-ईयर प्लान (2026-2030) की शुरुआत होने वाली है। मीटिंग में जोर दिया गया कि 2026 में 15वीं प्लान की अच्छी शुरुआत हो ताकि चीन हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट की राह पर तेजी से आगे बढ़े।

इस कॉन्फ्रेंस में चीन की शानदार उपलब्धियां हाइलाइट की गईं। 2025 में मुश्किलों के बावजूद बाहरी प्रेशर,अंदरूनी चैलेंजेस के बीच चीन के मुख्य टारगेट्स पूरे होने वाले हैं। न्यू क्वालिटी प्रोडक्टिव फोर्सेस डेवलप हुईं। रिफॉर्म्स हुए। रिस्क्स कंट्रोल हुए और लोगों की लाइफ बेहतर हुई। ये सब चीन की हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट की मिसाल है।

कॉन्फ्रेंस में क्‍या कहा गया?

मीटिंग में कहा गया कि 2025 बहुत खास साल था। बाहर से दबाव बढ़ा, अंदर मुश्किलें आईं, लेकिन CPC की लीडरशिप में सब हैंडल किया गया। इकोनॉमी स्थिर रही, हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट में ठोस प्रोग्रेस हुई। न्यू प्रोडक्टिव फोर्सेस मजबूत हुईं। रिफॉर्म्स और ओपनिंग अप जारी रही। प्रमुख रिस्क्स कंट्रोल हुए और लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा। खासकर सितंबर में लिए गए इंक्रीमेंटल पॉलिसीज से कॉन्फिडेंस बढ़ा और इकोनॉमी रिबाउंड हुई। कॉन्फ्रेंस ने इकोनॉमिक वर्क के रेगुलरिटी को गहराई से समझा।

CPC सेंट्रल कमिटी की यूनिफाइड लीडरशिप फंडामेंटल गारंटी है। मार्केट और गवर्नमेंट का बैलेंस, सप्लाई-डिमांड का कोऑर्डिनेशन, न्यू और ओल्ड काइनेटिक एनर्जी का बैलेंस ये सब जरूरी हैं। 2026 के लिए जोर दिया गया कि शी चिनफिंग थॉट से गाइड होकर न्यू डेवलपमेंट फिलॉसफी लागू करें। हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट पर फोकस करें।मुख्य टास्क्स में डोमेस्टिक डिमांड बढ़ाना, इन्वेस्टमेंट इफिशिएंसी सुधारना, कंज्यूम्प्शन बूस्ट करना, टेक इनोवेशन और इंडस्ट्री अपग्रेड करना शामिल है। रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट स्टेबल रखना, रिस्क्स प्रिवेंट करना भी प्राथमिकता है। कुल मिलाकर ये कॉन्फ्रेंस 15वीं प्लान की सॉलिड शुरुआत के लिए रोडमैप देती है।

15वीं फाइव-ईयर प्लान के ड्राफ्ट में मुख्य गोल्स

15वीं प्लान (2026-2030) बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये 2035 तक सोशलिस्ट मॉडर्नाइजेशन की बेसिक अचीवमेंट की दिशा में ब्रिज है। CPC सेंट्रल कमिटी ने इसके लिए रेकमेंडेशंस पास कीं, जिसमें मुख्य गोल्स हैं:
– हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट में बड़ा एडवांसमेंट।
– साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सेल्फ-रिलायंस और स्ट्रेंथ में काफी इम्प्रूवमेंट।
– कॉम्प्रिहेंसिव रिफॉर्म्स को और गहरा करने में न्यू ब्रेकथ्रूज।
– सोसाइटी में कल्चरल और एथिकल प्रोग्रेस।
– लोगों की लाइफ क्वालिटी में लगातार सुधार।
– ब्यूटीफुल चाइना इनिशिएटिव में बड़े स्टेप्स।
– नेशनल सिक्योरिटी बढ़ाना।

ये गोल्स दिखाते हैं कि चीन फोकस कर रहा है इनोवेशन, ग्रीन डेवलपमेंट, टेक सेल्फ-रिलायंस और पीपुल्स वेलबीइंग पर। मॉडर्न इंडस्ट्रियल सिस्टम बिल्ड करना, रियल इकोनॉमी को स्ट्रॉन्ग करना टॉप प्रायोरिटी है। सेमीकंडक्टर्स, एडवांस्ड मटेरियल्स, बायोटेक जैसे क्षेत्रों में ब्रेकथ्रूज प्लान हैं। साथ ही, डोमेस्टिक मार्केट मजबूत करना, ओपनिंग अप बढ़ाना और सस्टेनेबल ग्रोथ पर जोर है।

चीन की हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट की शानदार उपलब्धियां

चीन ने हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट में कमाल कर दिखाया है। GDP लगातार बढ़ रही है। न्यू इंडस्ट्रीज जैसे EV, रिन्यूएबल एनर्जी, AI में चीन वर्ल्ड लीडर बन रहा है। 2025 में भी मुश्किलों के बावजूद ग्रोथ स्टेबल रही। मुख्य टारगेट्स अचीव होने वाले हैं। न्यू क्वालिटी प्रोडक्टिव फोर्सेस मतलब हाई-टेक, ग्रीन, इफिशिएंट प्रोडक्शन तेजी से डेवलप हुईं। ये सब चीन की इकोनॉमी को मजबूत और सस्टेनेबल बना रहा है।

साइंस और टेक्नोलॉजी में बड़ा इम्प्रूवमेंट

चीन टेक में सेल्फ-रिलायंस पर फोकस कर रहा है। चिप्स, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस टेक में बड़े इन्वेस्टमेंट्स हो रहे हैं। पिछले सालों में ब्रेकथ्रूज हुए जैसे हाइपरसोनिक वेपंस, 5G-6G, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में वर्ल्ड नंबर वन रहा। 15वीं प्लान में ये और तेज होगा ताकि चीन ग्लोबल इनोवेशन लीडर बने।

रिफॉर्म्स में न्यू ब्रेकथ्रूज

कॉम्प्रिहेंसिव रिफॉर्म्स को और बेहतर करने की योजना है। मार्केट को ज्यादा रोल, गवर्नमेंट को इफेक्टिव बनाने का लक्ष्‍य है। नेशनल यूनिफाइड मार्केट बिल्ड करना, प्रोटेक्शनिज्म खत्म करना भी टॉरगेट है। ओपनिंग अप बढ़ाना, फॉरेन इन्वेस्टमेंट को वेलकम करना है।

लोगों की लाइफ में लगातार सुधार

सबसे अच्छी बात कॉमन प्रॉस्पेरिटी पर फोकस करना है। अब मिडिल क्लास की इनकम बढ़ाने, हेल्थकेयर, एजुकेशन, पेंशन बेहतर करने पर मुख्‍य फोकस है। अर्बन-रूरल गैप कम करना, जॉब्स क्रिएट करने की योजना है। ये कॉन्फ्रेंस और 15वीं प्लान का ड्राफ्ट चीन के ब्राइट फ्यूचर की गारंटी है। मुश्किलें हैं लेकिन CPC की लीडरशिप में चीन न सिर्फ अपनी प्रॉब्लम्स सॉल्व कर रहा है बल्कि वर्ल्ड को भी स्टेबिलिटी और ऑपर्चुनिटी दे रहा है। हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट, इनोवेशन, रिफॉर्म्स और पीपुल्स वेलबीइंग ये चीन का नया मंत्र है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

Exit mobile version