Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

चीन का प्रस्ताव यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सही विकल्प है

24 फरवरी को यूक्रेन संकट को एक पूरा साल हो गया है। उस दिन चीन ने “यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख” जारी किया, जिससे संकट को हल करने के लिए चीनी बुद्धि प्रदान की गई। पिछले एक साल में यूक्रेन संकट ने न केवल यूरोप की सुरक्षा और स्थिरता को नष्ट किया है, बल्कि दुनिया को अधिक अनिश्चित और असुरक्षित कारक भी दिया है। इस संकट ने रूस और यूक्रेन दोनों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। दुनिया की ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति प्रभावित हुई है, मुद्रास्फीति बढ़ रही है, परमाणु सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में है, और वैश्वीकरण की प्रक्रिया फिर से प्रभावित हुई है, इत्यादि। चीन यूक्रेन संकट में एक पक्षकार नहीं है, लेकिन वह चुपचाप खड़ा नहीं है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई सुझाव पेश किये, जिन्होंने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान का सही रास्ता दिखाया। वहीं, चीन ने अपने रुख को लेकर एक नवीनतम दस्तावेज़ जारी किया जो यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए एक व्यापक और व्यवहार्य योजना प्रदान करता है।

चीन के रुख वाले दस्तावेज में 12 पहलू शामिल हैं। यह न केवल “सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान” वाले सिद्धांत का पालन करता है, बल्कि मानवीय संकटों को हल करने के लिए विशिष्ट उपाय भी करता है। यह न केवल तत्काल कार्य के लिए “युद्धविराम व युद्ध समाप्ति” और “शांति वार्ता शुरू करने” का आह्वान करता है, बल्कि “युद्ध के बाद के पुनर्निर्माण को बढ़ावा देने” वाले दीर्घकालिक प्रस्ताव भी पेश करता है। यह न केवल सभी पक्षों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष है, बल्कि सभी पक्षों की जिम्मेदारियों और दायित्वों को भी स्पष्ट करता है। चीन के प्रस्ताव एक प्रमुख देश के रूप में चीन की जिम्मेदारी को पूरी तरह से दर्शाते हैं। इसके अलावा, चीन ने यह अपील भी की कि युद्ध क्षेत्र से नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना की जाए, नागरिकों और युद्ध कैदियों की रक्षा करे, और खाद्य परिवहन की गारंटी दे। ये प्रस्ताव स्पष्ट मानवीय देखभाल का प्रतीक भी है। वर्तमान में स्थिति जटिलपूर्ण है। इस दौरान लोगों के अधिक शांत, वास्तविकता, सतर्कता और विवेकता की आवश्यकता है। चीन का प्रस्ताव संकट को हल करने के लिए एक व्यवहार्य समाधान प्रदान करता है, और यह संबंधित सभी पक्षों द्वारा गहन विचार के योग्य है, ताकि शांति के पुनर्निर्माण का मौका दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version