Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल के पहले 8 महीनों में चीन के रेल यात्रियों की संख्या 3 अरब हुई दर्ज

September 19, 2024

इस साल के पहले 8 महीनों में चीन के रेल यात्रियों की संख्या 3 अरब हुई दर्ज

चाइना रेलवे से मिले ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस जनवरी से इस अगस्त तक चीन के रेलवे के कुल यात्रियों की संख्या करीब 3 अरब दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 14.5 प्रतिशत बढ़ी और एक नया ऐतिहासिक रिकार्ड है। देश भर में रेलवे परिवहन सुरक्षित और सुचारू रहा। 

इस साल के पहले 8 महीनों में एक दिन औसत 10730 यात्री ट्रेनों की व्यवस्था की गयी, जो पिछले साल की समान अवधि से 10.5 प्रतिशत बढ़ी। उल्लेखनीय बात है कि चाइना रेलवे ने सीमा पार रेल परिवहन के प्रबंधन को मज़बूत किया। क्वांगचो—शनचेन—हांगकांग हाई स्पीड रेलवे पर सवार यात्रियों की संख्या लगभग 180 लाख रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 46 प्रतिशत बढ़ी। चीन-लाओस रेलवे पर सीमा पार यात्रियों की संख्या 163 हजार से अधिक रही।

चाइना रेलवे के यात्री परिवहन विभाग के जिम्मेदार व्यक्ति के अनुसार इस साल से चाइना रेलवे ने जनता से केंद्रित विकास अवधारणा पर कायम रहकर चीन की आर्थिक बहाली और लोगों की आवाजाही में तेज़ी लाने के लिए बारीकी से यात्री परिवहन का इंतजाम किया ताकि लोगों की सरल यात्रा को सुनिश्चित किया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें