Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्थिर विश्व में चीन की निश्चितता विश्व शांति का स्तंभ:ली छ्यांग

March 30, 2023

अस्थिर विश्व में चीन की निश्चितता विश्व शांति का स्तंभ:ली छ्यांग

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 30 मार्च की सुबह बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर मुख्य भाषण दिया ।सिंगापुर के प्रधान मंत्री ली ह्सेन लूंग ,स्पेन के प्रधान मंत्री सांचेस ,मलेशियाई प्रधान मंत्री अनवाल ,कोटे दलवार के प्रधान मंत्री अची ,आईएमएफ की महानिदेशक क्रिस्टालिया जोर्गीव और 50 से अधिक देशों व क्षेत्रों से आये 1500 से अधिक राजनीतिक ,औद्योगिक व वाणिज्यिक तथा थिंकटैंक के प्रतिनिधि इस में उपस्थित हुए ।

ली छ्यांग ने बताया कि वर्तमान विश्व में अस्थिरता ,अनिश्चितता और कठिन अनुमान सामान्य होगा ।हमें मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का झंडा उठाकर मिलकर एशिया का साझा भविष्य रचना और विश्व शांति व स्थिरता का सूत्रधार  बनकर  वृद्धि स्रोत और सहयोग का नया मंच तैयार करना चाहिए ताकि विश्व शांति व विकास में अधिक स्थिरता डाली जाए ।

उन्होंने बल दिया कि अस्थिर विश्व में चीन की निश्चितता विश्व शांति व विकास का स्तंभ है ।चीनी आर्थिक विकास का मजबूत रूझान है ।हम चीनी अर्थव्यवस्था का स्थिर व दीर्घकालिक विकास बढ़ाने और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अधिक योगदान देने का पक्का विश्वास और क्षमता रखते हैं।

(चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें