Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया: शांति और संयम बनाए रखने की अपील

May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया: शांति और संयम बनाए रखने की अपील

चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। 10 मई को नियमित प्रेस वार्ता के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब एक पत्रकार ने भारत-पाकिस्तान के ताज़ा हालात पर प्रतिक्रिया मांगी, तो प्रवक्ता ने कहा कि चीन मौजूदा स्थिति पर करीबी नज़र बनाए हुए है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है।

पत्रकार के मुताबिक, पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि 10 मई की सुबह भारत ने उसके नूर खान वायुसेना अड्डे और अन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने “बनयान उल मरसूस” नामक सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता ने ज़ोर देते हुए कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान दोनों से अपील करता है कि वे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, शांतिपूर्वक और संयम के साथ काम लें तथा किसी भी ऐसे कदम से बचें जिससे हालात और बिगड़ें।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दोनों देशों को चाहिए कि वे बातचीत और राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटें, क्योंकि यही रास्ता उनके दीर्घकालिक और मौलिक हितों के अनुकूल है। साथ ही, यह न केवल दक्षिण एशिया क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए जरूरी है, बल्कि यही अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सामान्य और सामूहिक अपेक्षा भी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें