Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्‍या है चीन के अगले 5 सालों का रोडमैप? सबसे स्मार्ट, सबसे साफ-सुथरा और सबसे खुशहाल

November 23, 2025

क्‍या है चीन के अगले 5 सालों का रोडमैप? सबसे स्मार्ट, सबसे साफ-सुथरा और सबसे खुशहाल

इंटरनेशनल डेस्क: चीन ने अभी से अपना अगले 5 साल का पूरा मास्टरप्लान बना लिया है। यह चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना हैं जो 2026 से 20230 तक चलेगी। ये प्लान अक्टूबर 2025 में पेइचिंग में कम्युनिस्ट पार्टी की बड़ी मीटिंग में पास हुआ। जिसमें आने वाले समय के लिए कई सारे मसलों पर सहमति बनी।

1- पैसा कमाएं लेकिन प्रदूषण न फैलाएं
इस मीटिंग में यह तय किया गया कि पैसा कमाएं लेकिन प्रदूषण न फैलाएं। इसके अलावा सबको रोजगार मिल सके इसके प्रयास किए जाएं। पहले चीन में फैक्ट्रियां दिन-रात चलती थीं लेकिन अब प्रदूषण को ध्‍यान में रखकर काम करना है।इसके अलावा क्वालिटी पर भी ध्‍यान दिया जाएगा। मतलब अब स्मार्ट तरीके से अमीरी बढ़ानी है।

2-सबकुछ खुद बनाएगा चीन
चिप हो, AI हो, रोबोट हो या रॉकेट।अब सब कुछ खुद चीन बनाएगा। चीन ने तय किया है कि अब अमेरिका से चिप मंगाना बंद करें और खुद की कंपनी बनाएं।खुद का दिमाग लगाएं। अगले 5 साल में चीन टेक्नोलॉजी में दुनिया का बादशाह बनना चाहता है। मतलब अब चीन भी आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर है।

3- पुराने नियम की बजाय नए नियम
सरकार अब यहां बिजनेस को आसान करने के लिए ढेर सारे पुराने नियमों को बदलकर नया नियम बनाएगी। जिससे यहां बिजनेस करना आसान हो। नई पॉलिसी के आने से यहां बिजनेस करना होगा और नए आइडिया लाने वालों को खूब सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर सिस्‍टम को और बेहतर बनाना है।

4-अच्‍छे इंसान बनने पर जोर
चीन चाहता है कि अब सिर्फ पैसा और टेक्नोलॉजी ही नहीं, दिल-दिमाग भी साफ-सुथरा रहे। सरकार की मंशा है कि लोग किताबें पढ़ें, कल्चर सीखें, एक-दूसरे से प्यार से रहें। मतलब समाज को ज्यादा सभ्य, समझदार और अच्छा बनाना है।

5-सबकुछ बेहतर करने का लक्ष्‍य
आने वाले समय में चीन का लक्ष्‍य है कि हर किसी के पास अच्‍छी सैलरी,अच्छा घर, अच्छा हॉस्पिटल, अच्छी पेंशन और बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो। जो पहले गरीब थे, वो अब बिल्कुल न रहें और मिडिल क्लास वाले और बेहतर स्‍थिति में रहें।

6-चीन को हरा-भरा और खूबसूरत बनाओ
चीन की सरकार चाहती है कि एक ब्यूटीफुल चाइना बनाया जाए। अब धुआं-धूल नहीं, नीला आसमान चाहिए। सोलर पावर,विंड पावर,पेड़ लगाएं जाएं और नदियां साफ सुथरी की जाएं।चीन का लक्ष्‍य 2030 तक दुनिया को दिखाना है कि हरा-भरा रहकर भी नंबर-1 बना जा सकता है।

तो कुल मिलाकर बात ये है कि चीन अब सिर्फ अमीर देश नहीं बनना चाहता बल्कि सबसे स्मार्ट,सबसे साफ-सुथरा और सबसे खुशहाल देश बनना चाहता है। चीन के इन प्रस्‍तावों पर दुनिया भर की नजर है क्‍योंकि चीन अगर ऐसा करने में सफल होता है तो दूसरे देशों के लिए वह मिसाल बनकर उभर सकता है। साथ ही इसका असर भी हर तरफ देखने को मिल सकता है। इस तरह चीन ने अगले 5 साल का रोडमैप तैयार कर लिया है अब देखना यह है कि यह कितनी तेजी से पूरा होता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO : दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर ईरान का जबरदस्त हमला, तेल बाजार में मचा हाहाकार

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें