China Smart Computing : अंतर्राष्ट्रीय डेटा कोर्पॉरेशन (आईडीसी) और इंस्पुर इलेक्ट्रॉनिक सूचना कंपनी ने हाल ही में संयुक्त रूप से चीन की एआई कंप्यूटिंग क्षमता विकास मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक वर्ष 2024 में चीन में स्मार्ट कम्प्यूटिंग का पैमाना प्रति सेकेंड 72530 अरब करोड़ यानी 725.3 EFLOPS हो गयी ,जो गतवर्ष से 74.1 प्रतिशत बढ़ा। बाजार का पैमाना 1900 करोड़ अमेरिकी डॉलर था, जो गतवर्ष से 86.9 प्रतिशत बढ़ा।
इस रिपोर्ट का अनुमान है कि वर्ष 2025 में चीन की स्मार्ट कंप्यूटिंग का पैमाना 1037.3EFLOPS होगा, जो वर्ष 2024 से 43 प्रतिशत बढ़ेगा। चीन में स्मार्ट कम्प्यूटिंग बाजार का पैमाना 2590 करोड़ अमेरिकी डॉलर होगा,जो वर्ष 2024 से 36.2 प्रतिशत बढ़ेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...